फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   goons attack on shopkeeper, damaged head with stone hospitalized

हमलावरों ने ईंट से सिर फोड़ा, युवक कोमा में

Thu, 08 Oct 2020 03:02 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2020 03:02 AM IST
विज्ञापन
goons attack on shopkeeper, damaged head with stone hospitalized
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
प्रयागराज। कीडगंज में बाईकाबाग लेबर चौराहे के पास मंगलवार की रात हमलावरों ने महेश केसरवानी (40) के सिर में ईंट से इतने घातक प्रहार किए कि वह कोमा में चला गया। उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उसके भांजे को भी बुरी तरह से पीटा गया। पुलिस ने एक को मौके से ही हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से करछना के खाई गांव का रहने वाला महेश केसरवानी लेबर चौराहे के पास पान की गुमटी लगाकर परिवार का पेट पालता है। वह कीडगंज में तंबाकू वाली गली में किराए का कमरा लेकर रहता है। उसने कुछ साल पहले खाई गांव से अपने भांजे अभिषेक को भी यहां बुलवाकर बगल में ही पान की दुकान खुलवा दी थी। अभिषेक की दुकान पर कुछ लड़के पान-सिगरेट लेते थे। लड़कों का काफी पैसा उधार हो गया था। इसी बात पर टोकने पर कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। अभिषेक ने एक युवक की बाइक खड़ी करा ली थी। इसी के विरोध में मंगलवार की रात तीन-चार लड़के आए और अभिषेक को दुकान से खींचकर मारने पीटने लगे।
विज्ञापन


महेश ने अपने भांजे को मार खाता देखा तो वह बचाने के लिए दुकान से कूद पड़ा। हमलावरों ने अभिषेक को छोड़कर उसे पीटना शुरू कर दिया। एक ने महेश के सिर पर ईंट से एक बाद एक कई घातक प्रहार किए, जिससे वह बेहोश हो गया। तब तक वहां काफी भीड़ लग गई थी। एक हमलावर को पकड़ लिया गया। पुलिस ने महेश को अस्पताल पहुंचाकर हमलावर को हिरासत में ले लिया। उससे अन्य हमलावर लड़कों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी। उधर, घायल महेश की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घर वालों के मुताबिक वह कोमा में चला गया है। इंस्पेक्टर कीडगंज रोशन लाल ने बताया कि सभी आरोपियों के नाम पता चल गए हैं। वह अपने घरों से भागे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed