{"_id":"63430147f7d5df53bb7ba0aa","slug":"goods-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-grocery-shop-short-circuit-incident-in-shahganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : किराना दुकान में आग से सामान जलकर राख, शाहगंज में शार्ट सर्किट से हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : किराना दुकान में आग से सामान जलकर राख, शाहगंज में शार्ट सर्किट से हुई घटना
Sun, 09 Oct 2022 10:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:43 PM IST
सार
रविवार सुबह उन्होंने कुछ देर के लिए दुकान खोली। इसके बाद घर चले गए। दोपहर दो बजे के करीब आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा तो अनिकेत को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और शटर खोला तो देखा कि पूरी दुकान आग से घिरी हुई है।
विज्ञापन
Prayagraj News : शाहगंज में किराने की दुकान में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहगंज के पानदरीबा में स्थित किराने की दुकान में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। इसमें सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बलुआघाट के रहने वाले अनिकेत गुप्ता पानदरीबा में किराने की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
रविवार सुबह उन्होंने कुछ देर के लिए दुकान खोली। इसके बाद घर चले गए। दोपहर दो बजे के करीब आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा तो अनिकेत को सूचना दी।
विज्ञापन
वह मौके पर पहुंचे और शटर खोला तो देखा कि पूरी दुकान आग से घिरी हुई है।
सूचना पर पुलिस के साथ ही फायरब्रिगेड भी आ गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड आग पर काबू पा सकी। लेकिन तब तक पूरा सामान व फर्नीचर जलकर राख हो चुका था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव पांडेय ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन