फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Good Friday: Special prayer meetings in churches, echoing the seven words of Lord Jesus

गुड फ्राइडे: गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं, प्रभु यीशु के सात वचनों की गूंज

Fri, 15 Apr 2022 11:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 11:52 PM IST
सार

गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को गिरजाघरों में सुबह से ही मसीही समुदाय के लोगों कगा तांता लगने लगा। चाहे सेंट कैथ्रडल चर्च हो या लाल गिरजाघर या फिर सेंट पीटर्स चर्च, हर जगह गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं।

विज्ञापन
Good Friday: Special prayer meetings in churches, echoing the seven words of Lord Jesus
Prayagraj News : सेंट जोसेफ चर्च में गुड फ्राइडे पर प्रार्थना करते मसीसी समाज के लोग। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

जग को मानवता, प्रेम, दया, करुणा और शांति का संदेश देने वाले प्रभु यीशु को सूली पर लटकाए जाने की याद में शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर मसीही समुदाय के लोगों ने सामूहिक प्रार्थना सभाओं में उनको नमन किया। इस दौरान प्रभु यीशु के सात वचनों को याद किया गया। साथ ही उनके मानवता-प्रेम के संदेशों को आत्मसात कर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया। कभी इसी दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ा दिया गया था।

विज्ञापन




गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को गिरजाघरों में सुबह से ही मसीही समुदाय के लोगों कगा तांता लगने लगा। चाहे सेंट कैथ्रडल चर्च हो या लाल गिरजाघर या फिर सेंट पीटर्स चर्च, हर जगह गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। प्रार्थना सभा के बाद सूली पर चढ़ाए जाने के दौरान प्रभु यीशु के कहे गए सात वचनों को पादरियों ने दोहराया। यीशु के उन सात वचनों को मसीही समुदाय के लोगों को याद कराया गया।

विज्ञापन

Good Friday: Special prayer meetings in churches, echoing the seven words of Lord Jesus
Prayagraj News : सेंट जोसेफ में गुड फ्राइडे पर प्रार्थना करते मसीही समाज के लोग। - फोटो : प्रयागराज

लोगों को प्रभु के संदेशों के बारे में बताया


सेंट पीटर्स चर्च म्योराबाद में पादरी प्रवीण मैसी ने प्रभु के संदेशों के बारे में लोगों को बताया। साथ ही मानवता के लिए उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग मौजूद रहे। इसी तरह यीशु दरबार में भी गुड फ्रइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा हुईं। इस अवसर पर प्रभु के सातों वचनों को याद किया गया। बिशप ने कहा कि वे मृत्यु के भय को त्यागकर प्रभु यीशु मसीह के बताए सत्य और शांति के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।



उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु मसीह को जब सूली पर चढ़ाया गया तो सबसे पहले उन्होंने कहा कि हे पिता इन्हें क्षमा करना, क्योंकि ये नहीं जानते कि कर क्या रहे हैं। प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु के सातों वचनों को एक-एक कर स्मरण कराया गया। प्रार्थना सभा के बाद मसीही भजनों की प्रस्तुति हुई।



इसी तरह सेंट जोसेफ  कैथड्रल, ऑल सेंट्स कैथड्रल, जमुना चर्च, लाल गिरजाघर, म्योराबाद चर्च, कोतवाली चर्च, सेंट पैट्रिक चर्च, सेंट पॉल चर्च के अलावा बाइविल सोसाइटी समेत अन्य गिरजाघरों में गुड फ्राइडे पर प्रार्थना सभाएं हुईं और प्रभु यीशु के सात वचनों को दोहराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed