फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   God will sleep in Kshirsagar, Manglik work will be postponed for five months

Prayagraj : क्षीरसागर में शयन करेंगे भगवान, पांच महीने स्थगित रहेंगे मांगलिक कार्य

Fri, 02 Jun 2023 04:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 04:11 PM IST
सार

भगवान विष्णु इसी माह क्षीरसागर में शयन के लिए चले जाएंगे। पांच महीने शयन के दौरान सनातन संस्कृति के तहत होने वाले सभी मांगलिक कार्य स्थगित हो जाएंगे। इसी के साथ साधु-संतों ने चातुर्मास व्रत की तैयारी भी आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
God will sleep in Kshirsagar, Manglik work will be postponed for five months
शादी - फोटो : iStock

विस्तार

भगवान विष्णु इसी माह क्षीरसागर में शयन के लिए चले जाएंगे। पांच महीने शयन के दौरान सनातन संस्कृति के तहत होने वाले सभी मांगलिक कार्य स्थगित हो जाएंगे। इसी के साथ साधु-संतों ने चातुर्मास व्रत की तैयारी भी आरंभ कर दी है। देव शयनी एकादशी के बाद चातुर्मास व्रत आरंभ होगा। इस बार दो सावन पड़ेंगे।

विज्ञापन


सनातन धर्म के सभी मांगलिक कार्य 29 जून से पांच माह के लिए स्थगित हो जाएंगे। इसलिए, 29 जून से जहां, चातुर्मास शुरू होने जा रहा है, वहीं भगवान लक्ष्मी नारायण देव शयन में चले जाएंगे। 30 अक्तूबर तक भगवान शयन में रहेंगे। ऐसे में देवोत्थान एकादशी यानी एक नवंबर से मांगलिक कार्य फिर आरंभ होंगे। इस दौरान सभी संत-महात्मा शिष्यों सहित अपने आश्रमों में रहकर जप-तप, भजन और भंडारा करेंगे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विश्वनाथ धाम दंडी आश्रम वृंदावन के पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज ने चातुर्मास व्रत की तैयारी आरंभ कर दी है। वह बताते हैं कि इस बार दो सावन पड़ रहे हैं। ऐसे में चातुर्मास पांच महीने का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed