फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   give the application for inspire scholarship

इंसपायर स्कालरशिप के लिए करें आवेदन

Thu, 01 Oct 2020 02:20 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
give the application for inspire scholarship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड से 2020 में विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए इंसपायर योजना के तहत स्कालरशिप देने की घोषणा की गई है। यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल के अनुसार परीक्षा में 390 अंक अर्थात 78 फीसदी अंक पाने वाले वेबसाइट www.inspire-dst.gov.in , www.inspire.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


योजना के तहत यूपी बोर्ड से 2020 में 390 अंक अथवा इससे अधिक अंक पाने वालों में 30730 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इन छात्रों की ओर से विज्ञान वर्ग की पढ़ाई के लिए इंसपायर स्कालरशिप दी जाती है। इंसपायर योजना के तहत बारहवीं पास करने के बाद विज्ञान वर्ग की पढ़ाई करने वाले छात्रों को भारत सरकार की ओर से प्रतिवर्ष 60 हजार की छात्रवृत्ति एवं 20 हजार रुपये प्रोजेक्ट के लिए दिए जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में बारहवीं पास करते ही बोर्ड परीक्षा में 390 अंक अथवा इससे अधिक अंक पाने वाले मेधावी को आगे की पढ़ाई के लिए भारत सरकार प्रतिवर्ष 80 हजार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed