फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl gang-raped in hotel, husband was also involved with friends, three arrested

प्रयागराज : होटल में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पति भी था दोस्तों के साथ शामिल, तीन गिरफ्तार

Mon, 06 Feb 2023 09:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Feb 2023 09:48 PM IST
सार

कोतवाली के चौक में 25 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला का पति भी शामिल था। उसके ही कहने पर उसके दोस्त रेहान ने नौकरी के बहाने युवती को होटल में ले गया था। जहां तमंचा दिखाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
Girl gang-raped in hotel, husband was also involved with friends, three arrested
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कोतवाली के चौक में 25 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला का पति भी शामिल था। उसके ही कहने पर उसके दोस्त रेहान ने नौकरी के बहाने युवती को होटल में ले गया था। जहां तमंचा दिखाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

बेनीगंज निवासी युवती ने चार फरवरी को एक नामजद समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। जांच में जुटी पुलिस ने नामजद आरोपी रेहान व पीड़िता के पति टिंकू अग्रहरि निवासी शाहगंज को हिरासत में ले लिया था। एसीपी कोतवाली सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने पूछताछ शुरू की तो दोनों ने जुर्म कबूल करते हुए घटना में शामिल अपने एक साथी मंगरू का नाम बताया, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

व्हाट्सएप चैट के जरिए आया संपर्क में

पूछताछ में रेहान ने पुलिस को बताया कि उसे पीड़िता के पति टिंकू ने मोबाइल नंबर दिया था। इसके बाद उसने युवती से व्हाट्सएप पर चैट शुरू की और फिर नौकरी दिलाने के बहाने उससे बातें करने लगा। करीब 20 दिनों से यह सिलसिला चल रहा था और इसी दौरान युवती ने उससे मुसीबत में होने की बात कहकर 20 हजार रुपये मांगे। याेजना के मुताबिक, शनिवार को फोन कर उसने युवती काे बुलाया। इसके बाद सिविल लाइंस से उसे उसकी ही स्कूटी से लेकर लोकनाथ चौराहे के पास स्थित होटल में बहाने से ले गया। वहां दोनों अन्य आरोपी पहले से मौजूद थे जिसके बाद असलहा दिखाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। एसीपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed