फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   girl died by jumping into the Yamuna from the new bridge, got angry and left the house

Prayagraj : नए पुल से यमुना में कूदकर युवती ने दी जान, नाराज होकर निकली थी घर से

Wed, 04 Jan 2023 11:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Jan 2023 11:27 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि वह मां से नाराज थी। प्रिया धूमनगंज के मीरापट्टी में रहती थी। उसके पिता रामचंद्र रेलवे में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी थे, जिनका निधन हो चुका है। परिवार में मां सुनीता के अलावा भाई बीनू और एक बहन है। वह ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। 

विज्ञापन
girl died by jumping into the Yamuna from the new bridge, got angry and left the house
Prayagraj News : प्रिया कुमारी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

धूमनगंज की रहने वाली प्रिया (26) ने नए पुल से यमुना में छलांग लगाकर जान दे दी। सुबह घर से किसी बात को लेकर नाराज होकर निकली और पुल पर पहुंचकर यमुना में छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि वह मां से नाराज थी। प्रिया धूमनगंज के मीरापट्टी में रहती थी। उसके पिता रामचंद्र रेलवे में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी थे, जिनका निधन हो चुका है। परिवार में मां सुनीता के अलावा भाई बीनू और एक बहन है। वह ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह 10 बजे के करीब वह घर से निकल गई। इसके बाद नए पुल पर पहुंचकर उसने यमुना में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद नाविकों ने उसे निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसने जींस पहन रखी थी, जिसकी जेब में मोबाइल मिला। पुलिस ने सिम एक अन्य मोबाइल में लगाया तो उसकी सहेली का नंबर मिला और फिर उसकी पहचान हुई। कुछ ही देर में उसके मामा का भी फोन आया, जिस पर उन्हें घटना की जानकारी देकर शव मर्चरी भेज दिया गया। 
विज्ञापन


मर्चरी पहुंचे भाई बीनू ने बताया कि सुबह वह मां को लेकर अस्पताल चला गया। कुछ देर बाद दूसरी बहन बहन का फोन आया। उसने बताया कि प्रिया 8.30 बजे के करीब बिना कुछ बताए घर से निकल गई है। वह यह नहीं बता सका कि प्रिया ने ऐसा कदम क्यों उठाया। इतना बताया कि दो-तीन दिनों से वह मां से नाराज थी। वहीं देर शाम परिजनों ने दारागंज में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed