{"_id":"63b5bdff899e6248416b83b8","slug":"girl-died-by-jumping-into-the-yamuna-from-the-new-bridge-got-angry-and-left-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : नए पुल से यमुना में कूदकर युवती ने दी जान, नाराज होकर निकली थी घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : नए पुल से यमुना में कूदकर युवती ने दी जान, नाराज होकर निकली थी घर से
Wed, 04 Jan 2023 11:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:27 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि वह मां से नाराज थी। प्रिया धूमनगंज के मीरापट्टी में रहती थी। उसके पिता रामचंद्र रेलवे में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी थे, जिनका निधन हो चुका है। परिवार में मां सुनीता के अलावा भाई बीनू और एक बहन है। वह ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रिया कुमारी। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
धूमनगंज की रहने वाली प्रिया (26) ने नए पुल से यमुना में छलांग लगाकर जान दे दी। सुबह घर से किसी बात को लेकर नाराज होकर निकली और पुल पर पहुंचकर यमुना में छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि वह मां से नाराज थी। प्रिया धूमनगंज के मीरापट्टी में रहती थी। उसके पिता रामचंद्र रेलवे में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी थे, जिनका निधन हो चुका है। परिवार में मां सुनीता के अलावा भाई बीनू और एक बहन है। वह ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह 10 बजे के करीब वह घर से निकल गई। इसके बाद नए पुल पर पहुंचकर उसने यमुना में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद नाविकों ने उसे निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसने जींस पहन रखी थी, जिसकी जेब में मोबाइल मिला। पुलिस ने सिम एक अन्य मोबाइल में लगाया तो उसकी सहेली का नंबर मिला और फिर उसकी पहचान हुई। कुछ ही देर में उसके मामा का भी फोन आया, जिस पर उन्हें घटना की जानकारी देकर शव मर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
मर्चरी पहुंचे भाई बीनू ने बताया कि सुबह वह मां को लेकर अस्पताल चला गया। कुछ देर बाद दूसरी बहन बहन का फोन आया। उसने बताया कि प्रिया 8.30 बजे के करीब बिना कुछ बताए घर से निकल गई है। वह यह नहीं बता सका कि प्रिया ने ऐसा कदम क्यों उठाया। इतना बताया कि दो-तीन दिनों से वह मां से नाराज थी। वहीं देर शाम परिजनों ने दारागंज में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन