{"_id":"58a74c874f1c1b5833d88776","slug":"ghulam-nabi-azad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव भी साथ लड़ेंगे सपा-कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव भी साथ लड़ेंगे सपा-कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 18 Feb 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा-काग्रंस गठबंधन सिर्फ यूपी चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोकसभा चुनाव भी दोनों दल साथ मिल कर लड़ेंगे। यह दावा है राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद का, जिन्होंने शुक्रवार को कोरांव, शहर उत्तरी और शहर पश्चिमी में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। हर सभा में उनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। आजाद ने किसानों की कर्जमाफी और नोटबंदी के मसले पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
कोरांव, शहर उत्तरी में राजापुर तिराहा और शहर पश्चिमी में मिन्हाजपुर में आयोजित सभाओं में उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन एतिहासिक गठजोड़ है। लक्ष्य सिर्फ सरकार बनाना नहीं, बल्कि आने वाले वक्त के लिए रास्ता खोलना भी है। कहा कि दो युवा अखिलेश-राहुल नई सोच के साथ चल रहे हैं। दोनों लंबी दौड़ के घोड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना जादूगर से करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कभी एक जेब से चिड़िया तो दूसरी से कबूतर निकालकर जनता तो दिखाते थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद चिड़िया, कबूतर सब उड़ गए।
कांग्रेस शासनकाल की उपलब्धि गिनाने हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों का 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया था। भाजपा के शासन ने राहुल गांधी जब दो करोड़ किसानों के हस्ताक्षर वाला पत्र लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे तो मोदी ने कोई जवाब नहीं दिया। किसानों के लिए एक आश्वासन तक नहीं दिया। नतीजा कि कर्ज के बोझ तले किसान आत्महत्या कर रहे हैं और केंद्र सरकार आंखें मूंदे बैठी है। गुलाम नबी आजाद ने नोटबंदी पर भी पीएम को घेरा और आरोप लगाया कि मोदी 120 लोगों की मौत के जिम्मेदार हैं। साथ ही उन बच्चों की मौत के लिए भी जिम्मेदार, जिन्होंने नोटबंदी के कारण इलाज के अभाव में अपनी मां के गोद में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उन्होंने पीएम के उस वादे को भी याद दिलाया, जिसमें देश के 10 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई थी। आजाद ने कहा कि ढाई साल में महज डेढ़ लाख लोगों को रोजगार मिला। आरोप लगाया कि पीएम झूठे वादे करने में माहिर हैं। चुनाव सभाओं के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी, एआईसीसी सचिव राणा गोस्वामी, शहर उत्तरी से कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह, कोरांव से कांग्रेस प्रत्याशी रामकृपाल और शहर पश्चिमी से सपा प्रत्याशी ऋचा सिंह मौजूद रहीं।