{"_id":"5f748c8a70484332fb0197a8","slug":"ggic-hindi-teacher-results-release-737-hindi-teachers-usha-devi-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी को मिलीं हिंदी की 737 शिक्षिकाएं, उषा देवी रहीं टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी को मिलीं हिंदी की 737 शिक्षिकाएं, उषा देवी रहीं टॉपर
Wed, 30 Sep 2020 08:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 30 Sep 2020 08:54 PM IST
सार
एलटी ग्रेड महिला शाखा हिंदी की टॉपर्स
1 उषा देवी
2.संजू मौर्य
3. कंचन द्विवेदी
4. कुमारी नीतू
5. सुनीता सिंह
6. रीता सिंह
7. कुमकुम वर्मा
8. साक्षी मिश्रा
9. प्रतिभा सिंह
10. मनीषा यादव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा बुधवार को एलटी ग्रेड हिंदी महिला वर्ग का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया। प्रदेश के राजकीय कन्या इंटर कॉलेजों (जीजीआईसी) में सहायक अध्यापक हिंदी पद के लिए 737 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। उषा देवी पहले, संजू मौर्य दूसरे एवं कंचन द्विवेदी को तीसरा स्थान मिला है। सोमवार को एलटी ग्रेड पुरुष वर्ग के 695 शिक्षकों का परिणाम जारी किया गया था। इस प्रकार पुरुष वर्ग के लिए 695 एवं महिला वर्ग के 737 पदों का परिणाम जारी करके आयोग ने कुल 1433 पदों में से 1432 पर चयन पूरा कर लिया है।
यूपीपीएससी की ओर से एलटी ग्रेड हिंदी के 1433 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 जुलाई 2018 को हुई थी। हिंदी विषय में पुरुष वर्ग के 696 और महिला वर्ग के 737 पद शामिल थे। महिला वर्ग के लिए 737 पदों के लिए घोषित परिणाम में 369 पद अनारक्षित, 198 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 155 पद अनुसूचित जाति और 15 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। महिला वर्ग के 737 पदों पर अभ्यर्थियों का औपबंधिक रूप से चयन किया गया है। परीक्षा परिणाम आयोग के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर उपलब्ध है।
परिणाम जारी होने के बाद अब अगले चरण में चयनितों के मूल अभिलेखों का सत्यापन होगा। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग की ओर से शासन को नियुक्ति की संस्तुति भेजी जाएगी। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक और श्रेणीवार, पदवार कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही जारी किए जाएंगे। इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही उन पर विचार किया जाएगा।