फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   gets 14 more electric buses Minister in charge will show green signal

Prayagraj : संगम नगरी को मिलीं 14 और इलेक्ट्रिक बसें, प्रभारी मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

Thu, 25 Aug 2022 12:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 12:31 AM IST
सार

संगमनगरी में चल रही इन बसों का न्यूनतम किराया दस एवं अधिकतम किराया 50 रुपये है। प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक एमके त्रिवेदी ने बताया कि अभी इन बसों का संचालन पांच रूटों पर ही होगा।

विज्ञापन
gets 14 more electric buses Minister in charge will show green signal
Prayagraj News : बैठक करते मंत्रीगण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तकरीबन आठ माह के इंतजार के बाद संगम नगरी को 14 और इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिल गईं। ये बसें नए पुल नैनी स्थित चार्जिंग स्टेशन पहुंच गई हैं। इन बसों की साज सज्जा के बाद बृहस्पतिवार की सुबह 10.30 बजे प्रयागराज मंडल के प्रभारी मंत्री एवं योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

विज्ञापन



प्रयागराज में पिछले वर्ष 30 दिसंबर को ही 15 बसों का संचालन शुरू हुआ। उसके बाद 17 जनवरी से दस और बसों  का संचालन शुरू हुआ। फिलहाल इन 25 बसों का संचालन प्रयागराज जंक्शन से लालगोपाल गंज, न्यू शांतिपुरम फाफामऊ से रेमंड नैनी, त्रिवेणीपुरम झूंसी से पुरामुफ्ती, बैरहना से शंकरगढ़, सिविल लाइंस बस स्टेशन से प्रतापपुर रूट पर हो रहा है। यहां कुल 50 बसों का संचालन होना है। 14 बसें मुख्यालय से मिल जाने के बाद यहां बसों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। 
विज्ञापन



संगमनगरी में चल रही इन बसों का न्यूनतम किराया दस एवं अधिकतम किराया 50 रुपये है। प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक एमके त्रिवेदी ने बताया कि अभी इन बसों का संचालन पांच रूटों पर ही होगा। आने वाले दिनों में  बसों के लिए कुछ नए रूट बनाए जा सकते हैं। उसके लिए सर्वे हो रहा है। फिलहाल सुबह 10.30 बजे प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस से इन बसों  को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शेष अन्य 11 बसें भी इसी  वित्तीय वर्ष मुख्यालय से मिल जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed