{"_id":"5c8808f5bdec2214560111da","slug":"general-secretary-and-vice-president-arrested-for-threatening-evu-proctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि प्रॉक्टर को धमकाया महामंत्री, उपाध्यक्ष गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि प्रॉक्टर को धमकाया महामंत्री, उपाध्यक्ष गिरफ्तार
Wed, 13 Mar 2019 01:01 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर का माहौल मंगलवार को बेहद गर्म रहा। यहां प्रॉक्टर को धमकाने के मामले में छात्रसंघ महामंत्री व उपाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चार अन्य छात्रों को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। दोनों दो महीने पहले पुलिस पर हुए हमले के मामले में भी वांछित थे।
विज्ञापन
ताराचंद हॉस्टल में अवैध कब्जे के मामले में इविवि प्रशासन ने छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह समेत चार छात्रों के नाम एक दिन पहले काली सूची में डालने, उनके चरित्र प्रमाणपत्र निरुद्ध करने और उनका परीक्षाफल/डिग्री रोके जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्णय लिया था। आरोप था कि चारों विवि के वैध छात्र हैं लेकिन, उन्होंने कमरों पर अवैध कब्जा जमा रखा था। मौजूदा सत्र की फीस ही जमा नहीं की। मंगलवार को इसी मामले को लेकर महामंत्री शिवम, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव समर्थकों संग प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे। शिवम का आरोप था कि उसने वार्डन को फीस की रकम दे दी है, जबकि वार्डन इस बात को गलत बताते रहे। इसी बात को लेकर उसकी प्रॉक्टर से तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ कर्नलगंज श्रीश्चंद्र व इंस्पेक्टर अनूप सिंह फोर्स लेकर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि छात्रनेताओं को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस ने महामंत्री व उपाध्यक्ष समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी को पहले कर्नलगंज थाने ले जाया गया, लेकिन बवाल की आशंका को देखते हुए महामंत्री व उपाध्यक्ष को कैंट थाने भेज दिया गया। उधर, जानकारी मिली तो समर्थकों की भीड़ पहले कर्नलगंज व फिर कैंट थाने पहुंच गई। हालांकि, बहुत समझाने के बाद वे शांत होकर वापस गए। इंस्पेक्टर अनूप सिंह का कहना है कि महामंत्री व उपाध्यक्ष पुलिस पर हमले व एससी एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन