फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   General Manager of NCR inspected the expansion of Niranjan bridge, directed to open before August 15

प्रयागराज : NCR के महाप्रबंधक ने निरंजन पुल के विस्तारीकरण का किया निरीक्षण, 15 अगस्त के पहले खोलने का निर्देश

Sat, 22 Jul 2023 01:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 01:34 PM IST
सार

GM NCR सतीश कुमार ने निरंजन पुल की लंबाई बढ़ जाने के कारण आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुल के अंदर लाइट लगाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने जलभराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए पंपों के लगानें के स्थान को विकसित करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
General Manager of NCR inspected the expansion of Niranjan bridge, directed to open before August 15
निरंजन डॉट पुल का निरीक्षण करते एनसीआर रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे सतीश कुमार ने शनिवार को निरंजन पुल के चल रहे विस्तारीकरण का कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की आवाजाही के लिए पुल के नीचे का रास्ता निर्धारित समय 15 अगस्त के पहले खोल दिया जाए। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक म ने कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए निरंजन पुल के निकट के क्षेत्रों का सुंदरीकरण करने को भी कहा। इस दौरान उन्होंने कहा की कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने निरंजन पुल की लंबाई बढ़ जाने के कारण आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुल के अंदर लाइट लगाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने जलभराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए पंपों के लगानें के स्थान को विकसित करने के भी निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर जीएम ने सूबेदरागंज में बन रहे रेल फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने चल रहे कार्यों की तकनीकी पहलुओं का बारीकी से अध्ययन किया और अधिकारियों से विचार विमर्श किया। महाप्रबंधक ने कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव महाप्रबंधक  अजय  सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/ निर्माण  मंजुल माथुर, अपर मंडल रेल प्रबंधक/ इंफ्रा  नवीन प्रकाश सहित प्रयागराज मंडल एवं निर्माण शाखा के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed