फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Geeta murder case: Police arrested two accused, recovered the knife used in the murder

गीता हत्याकांड: पुलिस ने दो आरोपियों को को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

Sun, 21 Nov 2021 08:35 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Nov 2021 08:35 PM IST
सार

शुक्रवार की रात भूमि विवाद में चाकू से गोंदकर सास की हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने बहू पर भी कई वार किए थे। गंभीर हालत में उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। होलागढ़ बाजार का है मामला। तीसरे दिन शव को श्रृंगवेरपुरधाम में किया गया अंतिम संस्कार।

विज्ञापन
Geeta murder case: Police arrested two accused, recovered the knife used in the murder
Prayagraj News : होलागढ़ में महिला की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

होलागढ़ बाजार में चाकू से गोदकर महिला की हत्या और उसकी बहू को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी पुलिस ने बरामद करते हुए कब्जे में ले लिया है। घटना के तीसरे दिन परिजनों ने श्रृंगवेरपुर धाम घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया। घटना को लेकर बाजार के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन

 

बता दें कि होलागढ़ बाजार निवासी गीता देवी (55) पत्नी शिव शंकर केसरवानी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप पट्टीदार पट्टीदार राजकुमार, संतोष कुमार एवं जितेंद्र कुमार पुत्रगण महरानीदीन एवं एक अज्ञात बदमाश पर लगा था। बताया जाता है कि आरोपी घर की चहारदीवारी लांघकर कमरे में पहुंचे थे और गीता देवी की हत्या कर दी। बीच बचाव में आई बहू विनीता को भी कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

विज्ञापन

 

घटना के तीसरे दिन गीता के शव को पीड़ित परिजन एवं ग्रामीणों द्वारा श्रृंगवेरपुरधाम में अंतिम संस्कार किया गया है। हालांकि घटना मामले में नमाजद दो हत्याभियुक्तों में राजकुमार एवं संतोष कुमार गुप्ता पुत्रगण महरानीदीन को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बारादारी चौराहे से धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने आलाकत्ल चाकू बरामद करते हुए लिखा-पढ़ी कर विधिक कार्रवाई की है। इस बावत इंस्पेक्टर होलागढ़ अमित कुमार सिंह ने बताया कि नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है, जबकि फरार चल रहे दोनों अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार करते सलाखों में भेजा जाएगा। घटना के बाद से ही परिजन एवं आसपास के लोगों में मातम सा छाया रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed