{"_id":"5d28d3208ebc3e6cb20cfaa5","slug":"garbage-left-after-group-marriage-studies-not-done-in-gic-allahabad-news-ald249270852","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह के बाद छोड़ दी गंदगी, जीआईसी में नहीं हुई पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह के बाद छोड़ दी गंदगी, जीआईसी में नहीं हुई पढ़ाई
विज्ञापन
जीआईसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बाद कर्मचारियों के कार्यालय के बाहर फेंका गय?
- फोटो : PRATAPGARH
सामूहिक विवाह के बाद छोड़ दी गंदगी, जीआईसी में नहीं हुई पढ़ाई
कूडे़-कचरे से पटे रहे क्लासरूम, डेस्क-बेंच पर जूठी थालियां और गंदगी देख लौटे बच्चे
गुुरुवार को भी सामूहिक विवाह कराने के लिए बंद करा दिया गया था स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद भी सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई को लेकर अफसर कितने फिक्रमंद हैं, इसका नजारा शहर स्थित जीआईसी में देखने को मिला। पहले गुरुवार को सामूहिक विवाह कराने के लिए जिला प्रशासन ने स्कूल बंद करा दिया तो दूसरे दिन शुक्रवार को क्लासरूम, परिसर में भारी गंदगी देख बच्चे लौट गए। बच्चे स्कूल पहुंचे तो क्लासरूम में कचरा और डेस्क-बेंच पर थर्माकोल की प्लेट्स पड़ीं थीं। जिला प्रशासन ने सामूहिक विवाह के बाद विद्यालय की सफाई कराना भी जरूरी नहीं समझा। बच्चों की पढ़ाई बाधित होने के बाद भी अफसरों ने चुप्पी साधे रखी।
गुरुवार को शहर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन था। कार्यक्रम स्थल शहर स्थित राजकीय इंटर कालेज को बनाया गया था। जिला प्रशासन ने स्कूल बंद कराते हुए कालेज के बरामदे और हाल में शादियां कराईं। क्लासरूम में सामान रखे गए। शादियां संपन्न होेने के बाद लोगों ने खाना खाकर कक्षाओं में झूठीं थालियां छोड़ दीं। परिसर में चारों तरफ कूड़ा-कचरा फेंक दिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद साफ- सफाई की जिम्मेदारी नगरपालिका को सौंपी गई थी। ताकि बच्चों को दूसरे पढ़ाई में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, लेकिन नगरपालिका ने साफ-सफाई की कोई पहल नहीं की। इससे पूरा परिसर में कूडे़-कचरे से पटा रहा। कालेज में भारी अव्यवस्था थी। क्लास रूम के बाहर बेकार हुए खाने का ढेर लगा दिया गया था। कक्ष में बच्चों के डेस्क व बेंच पर ग्लास, जूठी थालियां पड़ी थीं। परिसर में कचरे से पटा हुआ था। गंदगी व बदबू से परिसर में खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। शुक्रवार को सुबह बच्चे कालेज पहुंचे तो अव्यवस्था देख परेशान हो उठे। क्लास रूम में गदंगी देख बाहर आ गए। कालेज प्रशासन ने नगरपालिका के अफसरों को फोन पर इसकी सूचना दी, मगर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में बच्चे लौटने लगे। इसे लेकर अभिभावकों में गहरा आक्रोश रहा। इस बारे में ईओ नगरपालिका मुदित सिंह का कहना है कि कि शाम को कार्यक्रम स्थल की साफ- सफाई करा दी गई।
इनसेट--------------------
रसाई में गंदगी का अंबार, नहीं बना मिड डे मील
रसाई में भी गंदगी का अंबार लगा रहा। जूठी थाली व बेकार पड़े खाने को ढेर लगा दिया गया था। इससे बदबू उठ रही थी। ऐसे में रसोई में खड़ा होना मुश्किल था। इसके चलते मिड-डे मील नहीं बन सका। बच्चे बगैर मध्याह्न भोजन के ही लौट गए।