{"_id":"5c13a137bdec22572601374e","slug":"garbage-eater-tea-vanding-machine-install-in-kumbha-mela-at-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में दिखेगी कमाल की मशीन, खराब बोतल डालने पर निकलेगी एक कप 'कड़क' चाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में दिखेगी कमाल की मशीन, खराब बोतल डालने पर निकलेगी एक कप 'कड़क' चाय
Fri, 14 Dec 2018 05:57 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
tea
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार कुंभ में आपको कुछ नया देखने को मिल सकता है। यहां एक ऐसी मशीन लगी होगी जिसमें खराब बोतल डालने पर आपको पीने के लिए चाय मिलेगी। बता दें कुंभ को भव्य कुंभ बनाने के लिए इसबार यह पहल नगर-निगम ने शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसा इसलिए किए गया है ताकि कुंभ के दौरान गंदगी न फैल सके। लोग पानी पीकर इधर-उधर बोतल न फेंके, इसके लिए नगर निगम ने डस्टबीन कम टी वेंडिंग मशीनें लगवाने की याजना बनाई है। इस मशीन में यदि कोई तीन खराब प्लास्टिक बोतल डालेगा तो उसे एक कप चाय पीने का मौका मिलेगा। कुंभ के दौरान ऐसी पांच मशीनें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
लोग अक्सर पानी पीने के बाद बोतल कहीं भी फेंक देते हैं। ऐसे में कुंभ के दौरान हर बार साफ-सफाई को लेकर बड़ी समस्या बनी रहती है। चूंकि प्रयागराज में हरबार कुंभ के दौरान करोड़ों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु जुटते हैं, इसलिए साफ-सफाई को लेकर यह मशीन बड़ी मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन
खराब बोतलों के निस्तारण के लिए नगर निगम की डस्टबीन कम टी वेंडिंग मशीन में दो हिस्से रहेंगे। एक हिस्से में प्लास्टिक की खराब बोतल डालने की व्यवस्था रहेगी। दूसरे हिस्से में चाय की व्यवस्था रहेगी। तीन खराब प्लास्टिक की बोतल डालने पर एक कप चाय मिलेगी। जो बोतल मशीन में डाली जाएगी, उसकी प्लास्टिक कम्प्रेस होकर एक सीट बन जाएगी। इसका दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा।
मशीन की देखभाल के लिए एक आदमी वहीं मौजूद रहेगा, जो खराब बोतल डालने का तरीका बताएगा। चाय कैसे निकलेगी, इसकी जानकारी भी लोगों को देगा। बता दें चाय के अलावा दूसरे अन्य चीजों पर भी मंथन चल रहा है। हो सकता है कि कुंभ के दौरान आपको ऐसा ही कुछ और भी खास देखने को मिल जाए।