गरम मसाला : बाजार में सस्ते हुए मसाले, जीरा के दाम में ज्यादा गिरावट, अभी और गिर सकते हैं दाम
बीते कुछ माह के दौरान मसालों में सर्वाधिक दाम जीरा के ही बढ़े थे। इससे लोगों की घर में बनाए जाने वाली दाल का तड़का काफी महंगा हो गया था। जीरा ही नहीं अन्य प्रमुख मसालों के दाम बढ़ने से भी लोग परेशान हुए थे। जीरे में तेजी की प्रमुख वजह देश में बेमौसम वर्षा है, जिसके कारण पैदावार में 50 फीसदी तक की गिरावट आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम शहरियों के लिए राहतभरी खबर है। आने वाले दिनों में सहालग से पूर्व खाने को लजीज बनाने वाले मसाले सस्ते हुए हैं। बीते 15 दिनों में सबसे कम जीरे के दाम हुए हैं। थोक में 720-750 रुपये प्रति किलो मिलने वाला जीरा अब 550-620 रुपये में बिक रहा है। बड़ी, छोटी इलायची के अलावा दालचीनी व काली मिर्च के तेवर भी ढीले पड़े हैं।
बीते कुछ माह के दौरान मसालों में सर्वाधिक दाम जीरा के ही बढ़े थे। इससे लोगों की घर में बनाए जाने वाली दाल का तड़का काफी महंगा हो गया था। जीरा ही नहीं अन्य प्रमुख मसालों के दाम बढ़ने से भी लोग परेशान हुए थे। जीरे में तेजी की प्रमुख वजह देश में बेमौसम वर्षा है, जिसके कारण पैदावार में 50 फीसदी तक की गिरावट आई है।
टर्की व सीरिया में बेमौसम वर्षा से जीरे की फसल खराब हुई। जीरे की कीमतों में उछाल का यह भी एक प्रमुख कारण है। कारोबारी सतीश चंद्र ने बताया कि देश में 90 फीसदी जीरे की पैदावार गुजरात व राजस्थान में होती है, वहां भी बेमौसम वर्षा से पैदावार में कमी आई है। फिलहाल, अब बाजार कुछ संभला है। आने वाले दिनों में जीरा का दाम गिरने के और आसार हैं। इस बीच खड़ी लाल मिर्च के दाम भी कुछ कम हुए हैं। दाम घटने का मुख्य कारण कारोबारी वायदा बाजार में खाद्य सामग्रियों के शामिल होने और बढ़ता ऑनलाइन कारोबार है।
दूसरी ओर घरेलू बाजारों में अच्छी आवक के साथ-साथ विदेशी खरीदारों की ओर से मांग कम होने के कारण देश के प्रमुख मसालों की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। इस बीच दक्षिण भारत एवं देश के अन्य राज्यों में तमाम मसालों की फसल भी अच्छी हुई है। इसका असर भी बाजार में देखने को मिल रहा है। किराना व्यापारी प्रमिल केसरवानी ने बताया कि बीते 15 दिन में तमाम मसालों के दाम गिरे हैं। आने वाले दिनों में मसालों के दाम में और गिरावट हो सकती है। इसी तरह थोक कारोबारी दीपक केसरवानी ने बताया कि जीरा का रेट आने वाले दिनों में और कम हो सकता है।
सामग्री - 15 दिन पहले का दाम - वर्तमान दाम
जीरा 750 , 550-620 रुपये किलो
बड़ी इलायची 1400, 1200-1300
छोटी इलायची 3000 , 2600-2800
दालचीनी 250, 230 -240
काली मिर्च 850, 700-800
खड़ी लाल मिर्च 225, 205- 210
जायफल 900, 750-800
लौंग 1300, 1150-1200
नोट:-सभी रेट थोक के हैं, फुटकर में थोक के मुकाबले तकरीबन 50 से 80 रुपये किलो दाम ज्यादा है।