{"_id":"5f80be2b651ac5707043fb01","slug":"gangster-who-was-recruited-in-army-with-money-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये लेकर सेना में भर्ती कराने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये लेकर सेना में भर्ती कराने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
Sat, 10 Oct 2020 12:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में रुपये लेकर भर्ती कराने वाले गिरोह का सरगना अजय उर्फ मुलायम सिंह यादव शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जनवरी में गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह सेना से रिटायर है। मामले में देर रात तक कर्नलगंज थाने में लिखापढ़ी चलती रही।
एसटीएफ ने जनवरी में लाखों रुपये लेकर सेना में भर्ती कराने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें सीओडी छिवकी में फायर इंजन ड्राइवर प्रदीप सिंह यादव, 6 महार रेजीमेंट में नायक के पद पर तैनात संजय पांडेय, मनीष यादव और त्रिपतिनाथ सरोज शामिल थे। जिनके कब्जे से तीन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, तमाम अभिलेखों के 229 स्क्रीन शाट, आठ मोबाइल तथा पौने तीन लाख रुपये बरामद हुए थे। उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ था कि गिरोह का सरगना कौशाम्बी के सैनी का रहने वाला अजय यादव उर्फ मुलायम सिंह यादव है, जो जोधपुर में सेना में तैनात है। एसटीएफ तभी से उसकी तलाश में जुटी थी।
शुक्रवार को सटीक सूचना पर उसे कंपनी गार्डन के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि पहले एक लिंक के जरिए उसने अपने दो रिश्तेदारों को सेना में भर्ती कराया था। बाद में उसने लोगों से इसके लिए रिश्वत लेनी शुरू कर दी। यह भी बताया कि अप्रैल में वह रिटायर हो चुका है। हालांकि एफआईआर दर्ज होने की वजह से उसे आगे कहीं नौकरी नहीं मिल सकेगी। एसटीएफ की ओर से उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलिट्री इंटेलिजेंस को दे दी गई है। गिरफ्तारी के बाद उसे कर्नलगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया है।