फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga-Yamuna water increased from settlements, dead bodies buried in sand started coming out, increased monito

Flood : गंगा-यमुना का पानी बस्तियों की ओर से बढ़ा, बाहर आने लगे रेत में दफन शव, बढ़ाई गई निगरानी

Sun, 23 Jul 2023 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Jul 2023 09:47 PM IST
सार

गंगा-यमुना के जलस्तर में वृद्धि से दो सौ से अधिक पूजा-प्रसाद की दुकानें हटानी पड़ीं हैं। तीर्थपुरोहितों की चौकियां त्रिवेणी बांध पर लगने लगी हैं। पहाड़ों पर हो रही बारिश से गंगा-यमुना के जलस्तर में इजाफा जारी है। 

विज्ञापन
Ganga-Yamuna water increased from settlements, dead bodies buried in sand started coming out, increased monito
गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर से तटीय बस्तियों में अब बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। रविवार को कछारी इलाकों की ओर गंगा-यमुना का पानी बढ़ने लगा। देर रात हरिहर गंगा आरती स्थल तक गंगा पहुंच गई। इस बीच फाफामऊ घाट पर दफन किए गए चार शव कटान के बाद उतराने लगे। इन शवों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया गया।

विज्ञापन

गंगा-यमुना के जलस्तर में वृद्धि से दो सौ से अधिक पूजा-प्रसाद की दुकानें हटानी पड़ीं हैं। तीर्थपुरोहितों की चौकियां त्रिवेणी बांध पर लगने लगी हैं। पहाड़ों पर हो रही बारिश से गंगा-यमुना के जलस्तर में इजाफा जारी है। रविवार को एक सेमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि होती रही। इसी तरह बेली कछार के अलावा शिवकुटी, बघाड़ा और सलोरी के निचले इलाकों में गंगा ने दस्तक दे दी है।

विज्ञापन

रामघाट के अलावा काली घाट और दारागंज श्मशान घाट तक पानी आ गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक शाम को फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.26 मीटर दर्ज किया गया। छतनाग में गंगा 77.51 मीटर पर पहुंच गई है। जबकि, नैनी में यमुना का जलस्तर 78.07 मीटर रिकॉर्ड किया गया। सिंचाई बाढ़ खंड के अभियंताओं के मुताबिक प्रवाह बढ़ने से कछार में पानी आने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालात को देखते हुए सिंचाई बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बांध का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर बख्शी बांध पर निगरानी बढ़ा दी गई है। उधर, फाफामऊ श्मशान घाट पर कटान तेज हो गई है। कटान की वजह से दोपहर बाद चार शव रेत समाधि से बाहर आ गए। इन शवों को निगरानी टीम के सदस्यों ने बहने से रोक लिया। जोनल अधिकारी नीरज सिंह ने शाम को पूजापाठ कराकर शवों का अंतिम संस्कार कराया। कटान को देखते हुए फाफामऊ के अलावा छतनाग श्मशान घाटों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed