फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga Samagra meeting begins in presence of Mohan Bhagwat on the banks of Sangam

गंगा समग्र समागम में बोले मोहन भागवत- गंगा के निर्मलीकरण के लिए करना होगा भगीरथ जैसा प्रयास

Sun, 21 Feb 2021 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Ganga Samagra meeting begins in presence of Mohan Bhagwat on the banks of Sangam
prayagraj news : गंगा समग्र कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए संगम पहुंचते मोहन भागवत। - फोटो : prayagraj

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गंगा के निर्मली करण के लिए भगीरथ जैसे प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि  यह लंबा काम है। गंगा के निर्मली करण के लिए समाज के लोगों को जगाना होगा। अगर समाज जाग गया तो समझो आधा काम हो गया। प्रयागराज में विश्व हिंदू परिषद के माघ मेला स्थित शिविर में गंगा समग्र कार्यकर्ता संगम मैं मुख्य वक्ता के रूप में शामिल मोहन भागवत ने कहा कि गंगा किनारे सभी गांवों में आरती शुरू होनी चाहिए। अगर आरती शुरू होगी तो लोगों के अंदर भक्ति भावना आएगी ।

विज्ञापन

Ganga Samagra meeting begins in presence of Mohan Bhagwat on the banks of Sangam
prayagraj news : गंगा समग्र समागम में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती व अन्य। - फोटो : prayagraj

भक्ति भावना आने से आदमी अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखेगा।  अगर ऐसा हुआ तो गंगा निर्मली करण में काफी हद तक सफलता प्राप्त होगी। इसके लिए हमें भगीरथ जैसा प्रयास करना होगा वह भी धैर्य पूर्वक होकर। संघ प्रमुख ने कहा कि ऐसा करने में अगर हम सफल होते हैं तो निश्चित ही हमें सफलता मिलेगी ऐसा मेरा विश्वास है। उन्होंने गंगा निर्मली करण के काम को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर से भी जोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ganga Samagra meeting begins in presence of Mohan Bhagwat on the banks of Sangam
prayagraj news : गंगा समग्र समागम में हिस्सा लेते संघ के विभिन्न प्रांतों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता। - फोटो : prayagraj
संघ प्रमुख ने कहा कि पहले हम यह नहीं बता सकते थे कि राम मंदिर कब और कैसे बनेगा लेकिन हम लगे रहे और सफलता मिली इसी तर्ज पर गंगा के निर्मली करण के लिए हमें  लगातार लगे रहना होगा । अपने 45 मिनट के उद्बोधन में संघ प्रमुख ने गंगा की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की कहा कि गंगा भारत के जीवन की संस्कृति रेखा भी है।
विज्ञापन

Ganga Samagra meeting begins in presence of Mohan Bhagwat on the banks of Sangam
prayagraj news : गंगा समग्र कार्यक्रम में हिस्सा लेते मोहन भागवत। - फोटो : prayagraj
गंगा समग्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी उन्होंने सराहना की हालांकि उन्होंने कहा अभी भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें गंगाधर मणिकरण के लिए ज्यादा समय निकालना होगा। लोगों को भी सजा करने की बात उन्होंने कही। प्रमुख ने कहा कि इस कार्य में बाधा आएगी लेकिन हमें आगे बढ़ते जाना है हमें अपने अंदर के भगवान को जगाने की आवश्यकता है।

अखिल भारतीय स्तर पर प्रशिक्षण का कार्यक्रम करने की बात भी संघ प्रमुख ने कही उन्होंने कहा कि गंगा से जुड़े क्षेत्र में रहने वाले लोगों से हमें संपर्क करना चाहिए। अखिल भारतीय स्तर के कार्यक्रम में सभी प्रांत के पदाधिकारियों को बुलाया जाए प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारी बाद में अपने अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को और गंगा समग्र से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण दे ताकि गंगा के निर्मलीकरण में तेजी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed