फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ganga quest

गंगा क्वेस्ट में छात्रों की नदियों के बारे में  होगी परख     

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
ganga quest
गंगा क्वेस्ट में छात्रों की नदियों के बारे में  होगी परख                                                  0  नेशनल मिशन फ़ॉर क्लीन गंगा के तहत होगी ऑनलाइन प्रतियोगिता।          प्रयागराज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर छात्रों को नदियों के बारे में जानकारी देने और उनकी प्रतिभा को परखने के लिए गंगा क्वेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 22 अप्रैल से शुरू होकर 22 मई तक चलेगा। सीबीएसई स्कूलों से जुड़े छात्र इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन भाग ले सकते हैं। नेशनल मिशन फ़ॉर क्लीन गंगा और सीबीएसई की ओर इस अभियान की शुरुआत विद्यार्थियों में गंगा नदी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की जा रही है।                         सीबीएसई की ओर से ऑनलाइन 'गंगा क्वेस्ट' क्विज का दूसरा चरण 22 अप्रैल से शुरू हो गया है। इसके लिए 22 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 22 मई है। प्रतियोगिता के पहले दिन 22 अप्रैल को विश्व धरती दिवस जबकि समापन वाले दिन 22 मई को विश्व जैव विविधता दिवस है। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा पांच जून को की जाएगी। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। प्रतियोगिता से जुड़ीं सभी तिथियां पर्यावरण से संबंधित विशेष दिन को समर्पित हैं। इस प्रतियोगिता में 10 साल या उससे अधिक उम्र के छात्र भाग ले सकते हैं। नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) जलशक्ति मंत्रालय के साथ मिलकर काम करता है। यह संस्था गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के कायाकल्प के लिए विभिन्न परियोजनाओं को संचालित करता है। गंगा क्वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन ट्री क्रेज फाउंडेशन के सहयोग से किया जाता है। यह एक ऑनलाइन नेशनल क्विज है जिसका मकसद 'नमामि गंगे' में छात्रों की भागीदारी बढ़ाना है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों के बीच नदियों और गंगा संरक्षण का जज्बा पैदा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed