{"_id":"60de126473803908cb194ea2","slug":"gang-of-women-who-came-to-steal-again-with-the-help-of-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी की मदद से दोबारा चोरी करने आई महिलाओं का पकड़ा गया गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी की मदद से दोबारा चोरी करने आई महिलाओं का पकड़ा गया गैंग
Fri, 02 Jul 2021 12:37 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:37 AM IST
सार
- जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, दो रोज पहले पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से महिला के उड़ाए थे जेवर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
आरपीएफ और जीआरपी प्रयागराज ने बृहस्पतिवार को ट्रेनों से यात्रियों के सामान चुराने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग के दस लोगों को पकड़ा है। खास बात यह रही कि इस गैंग में छह महिलाएं भी हैं। इन्हें पकड़े जाने में सीसीटीवी का अहम रोल रहा। एक चोरी के बाद इस गैंग के सदस्य प्रयागराज जंक्शन पर दोबारा चोरी करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान यह पूरा गैंग आरपीएफ और जीआरपी की पकड़ में आ गया।
मंगलवार 29 जून को प्रयागराज जंक्शन पर झारखंड निवासी सोनम सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पकड़ने के लिए पहुंचीं थीं। उनका रिजर्वेशन बी-1 कोच में था। कोच में चढ़ने के दौरान उनके बैग में रखी दस लाख की ज्वैलरी चोरी हो गई। महिला ने इसकी सूचना जीआरपी मिर्जापुर को दी। बाद में यह मामला प्रयागराज में स्थानांतरित कर दिया। यहां जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम जांच में जुट गई। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो उसमें महिला का सामान चुराने वाली कुछ महिलाएं चिह्नित हो गईं। इसके बाद से ही इस गैंग के पीछे मुखबिरों को लगा दिया गया। 29 जून को चोरी करने के बाद यह गैंग एक बार फिर से चोरी की फिराक में प्रयागराज जंक्शन पहुंचा। इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड में आ गए।
बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे जंक्शन के प्लेटफार्म चार-पांच के हावड़ा छोर पर अंतरराज्यीय गैंग के 10 सदस्यों (छह महिला, 01 नाबालिग और तीन पुरुष) को चोरी के माल के साथ पकड़ा गया। इस दौरान 29 जून को सोनम सिंह का जो सामान चोरी हुआ था, वह पूरा का पूरा इस गैंग से बरामद किया गया। इस बारे में एसपी जीआरपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि सीसीटीवी, सर्विलांस, मुखबिर की सहायता से 48 घंटे के अंदर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शत प्रतिशत सामानों की बरामदगी की गई।
विज्ञापन
इसकी कुल कीमत 12.83 लाख रुपये रही। पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि यह सभी घूमंतू हैं, जो शहरों में डेरा लगाकर रहते हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। माला बेचने के नाम पर छोटे-छोटे बच्चों को लेकर पीड़ित का ध्यान भंग कर चोरी करते हैं। घटना करने के तुरंत बाद दूसरे शहर चले जाते हैं। इनके आपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है। उधर, इस गैंग को पकड़ने वाली टीम में इंसपेक्टर जीआरपी आरएम राय, अजीत शुक्ला, इंसपेक्टर आरपीएफ बीपी सिंह, अमित द्विवेदी, सुधीर, रिंकू सिंह आदि शामिल रहे।