{"_id":"6018562a8ebc3e33dc3e6e7e","slug":"gang-of-robbers-caught-in-prayagraj-24-mobiles-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: लुटेरों का गैंग पकड़ा गया, 24 मोबाइल और नकद बरामद, पांच मामलों का किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: लुटेरों का गैंग पकड़ा गया, 24 मोबाइल और नकद बरामद, पांच मामलों का किया खुलासा
Tue, 02 Feb 2021 12:57 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरांव पुलिस ने सोमवार को लुटेरों के एक गिरोह का खुलासा करते हुए उनके पास से 24 मोबाइल बरामद किए हैं। पकड़े गए चार बदमाशों के पास से दो बाइक और लूटे गए 3800 रुपये भी मिले हैं। बदमाशों से पूछताछ में पुलिस ने पांच मामलों का खुलासा किया है। अज्ञात में दर्ज इन घटनाओं में बदमाशों को नामजद किया जा रहा है।
सोरांव पुलिस ने रविवार देर रात गोहरी गांव के पास दबिश देते हुए थरवई कुलदीप कुमार उर्फ दीपू, ओमप्रकाश उर्फ छोटू, रवि और सोरांव के अंतिम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर 24 मोबाइल बरामद हुए। दो बाइक और 3800 रुपये भी मिले। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि चारों ने सोरांव क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम दिया था।
लूट की इन घटनाओं में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बदमाशों ने घटनाओं को स्वीकार किया। इसके बाद उन्हें सोरांव क्षेत्र में लूट की पांच घटनाओं में नामजद किया गया। चारों शातिर अपराधी हैं। उनके खिलाफ थरवई में भी मामले दर्ज हैं। सभी की उम्र 18 से 20 साल की है। उन्होंने तमाम जगहों पर मोबाइल बेचे हैं। सभी मोबाइल के ईएमआईई नंबर निकाल लिए गए हैं।