फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gang of robbers caught in Prayagraj, 24 mobiles recovered

प्रयागराज: लुटेरों का गैंग पकड़ा गया, 24 मोबाइल और नकद बरामद, पांच मामलों का किया खुलासा

Tue, 02 Feb 2021 12:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Feb 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gang of robbers caught in Prayagraj, 24 mobiles recovered
मोबाइल चोर - फोटो : ANI
सोरांव पुलिस ने सोमवार को लुटेरों के एक गिरोह का खुलासा करते हुए उनके पास से 24 मोबाइल बरामद किए हैं। पकड़े गए चार बदमाशों के पास से दो बाइक और लूटे गए 3800 रुपये भी मिले हैं। बदमाशों से पूछताछ में पुलिस ने पांच मामलों का खुलासा किया है। अज्ञात में दर्ज इन घटनाओं में बदमाशों को नामजद किया जा रहा है।
विज्ञापन


  सोरांव पुलिस ने रविवार देर रात गोहरी गांव के पास दबिश देते हुए थरवई कुलदीप कुमार उर्फ दीपू, ओमप्रकाश उर्फ छोटू, रवि और सोरांव के अंतिम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर 24 मोबाइल बरामद हुए। दो बाइक और 3800 रुपये भी मिले। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि चारों ने सोरांव क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


लूट की इन घटनाओं में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बदमाशों ने घटनाओं को स्वीकार किया। इसके बाद उन्हें सोरांव क्षेत्र में लूट की पांच घटनाओं में नामजद किया गया। चारों शातिर अपराधी हैं। उनके खिलाफ थरवई में भी मामले दर्ज हैं। सभी की उम्र 18 से 20 साल की है। उन्होंने तमाम जगहों पर मोबाइल बेचे हैं। सभी मोबाइल के ईएमआईई नंबर निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed