फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganesh Puja: The idol of the destroyer of obstacles was installed at an auspicious time on Ganesh Chaturthi

Ganesh Puja : गणेश चतुर्थी पर शुभ मुहूर्त में हुई विघ्न विनाशक की मूर्ति स्थापना

Wed, 27 Aug 2025 07:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Aug 2025 07:02 PM IST
सार

गणेश चतुर्थी पर बुधवार को है 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई। प्रयागराज में गणेशोत्सव की तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। मंगलवार को ही इसको अंतिम रूप दे दिया गया।

विज्ञापन
Ganesh Puja: The idol of the destroyer of obstacles was installed at an auspicious time on Ganesh Chaturthi
गणपति - फोटो : instagram

विस्तार

गणेश चतुर्थी पर बुधवार को है 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई। प्रयागराज में गणेशोत्सव की तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। मंगलवार को ही इसको अंतिम रूप दे दिया गया। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे के बाद शुभ मुहुर्त में कटरा, सिविल लाइंस, राजापुर, तेलियरगंज, कालिंदीपुरम, मुट्ठीगंज, कीडगंज, टैगोर टाउन आदि इलाकों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के नारे गूंजते रहे। 

विज्ञापन


गणपति के आगमन को लेकर हर कोई उत्साहित दिखा। पंडालों में गणपति की प्रतिमा पहुंचने के साथ ही गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजने लगे। गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन

महालक्ष्मी के वाहन पर विराजे ‘बैरहना के राजा’

सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति ने बैरहना में बुधवार सुबह भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की। संयोजक आशीष पांडेय ने बताया कि जंगल थीम पर महालक्ष्मी के वाहन पर अष्टविनायक रूप में ‘बैरहना के राजा’ को विराजित किया गया। शाम सात बजे आरती की गई। इसके बाद को 151 किलो लड्डू का भोग लगा और करीब पांच हजार लोगों को प्रसाद के रूप में हलवा वितरित किया गया। इसके साथ ही भजन संध्या में अच्युत पांडेय और टीम ने भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ भगवान गणेश का आशीष पाने को उमड़ पड़ी। इस अवसर पर संरक्षक प्रदीप पांडेय, कोषाध्यक्ष राहुल पांडेय, प्रशांत पांडेय, मीडिया प्रभारी अनुराग तिवारी, अरविंद श्रीवास्तव और सुमित मिश्रा आदि की मौजूदगी रही। 

भारद्वाजपुरम में कमल पर सवार होकर आए बाल गणेश

भारद्वाजपुरम में बुधवार को कमल पर सवार होकर बाल गणेश आए। संयोजक स्वयं मिश्रा ने बताया कि पांच दिन तक महाआरती, भजन और कीर्तन सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बाल गणेश के आगमन के दौरान पार्षद अनुपमा पांडेय, अशोक मिश्रा, तीर्थराज पांडेय, संतोष मिश्रा, मनोज मिश्रा, सारिका सिंह, नीतू मिश्रा आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed