{"_id":"b159255695c5f0f98b1a2a1b1cb9fdfe","slug":"ganapati-fledged-band-came-to-visit-him-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे संग दर्शन देने निकले गणपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे संग दर्शन देने निकले गणपति
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Fri, 09 Jan 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। गणेश चतुर्थी पर बृहस्पतिवार को गाजे-बाजे संग गणपति भक्तों को दर्शन देने के लिए निकले। विभिन्न संगठनों की ओर से गणपति बप्पा की धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा को देखने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। श्री गणेश नवयुवक संघ की ओर से शोभायात्रा बादशाही मंडी स्थित सिद्धी विनायक मंदिर से शुरू हुई। इससे पूर्व महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत जगदीश पुरी और अलोपशंकरी मंदिर के प्रधान पुजारी शिवानंद ने गणपति की विशेष पूजा अर्चना की। शोभायात्रा जानसेनगंज चौराहा, विवेकानंद मार्ग, साउथ मलाका, हिंदी साहित्य सम्मेलन, रामभवन चौराहा, मोती पार्क, मानसरोवर, बजाजा पट्टी होते हुए वापस मंदिर में आकर समाप्त हुई। रास्ते भर गणपति को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। शाम को आचार्य पं. फूलचंद्र शुक्ल, पं. शुधाकर शुक्ल, आचार्य पं. किशोर कुमार पाठक, पं. मुकेश कुमार पाठक और पं. राजन द्विवेदी के नेतृत्व में वेदपाठ, हवन और पूजन किया गया।
श्रीगणेश शोभायात्रा समिति की ओर से मालवीय नगर गणेश मंदि से भव्य शोभायात्रा नगर आयुक्त आरपी सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मिश्रा द्वारा आरती पूजन के बाद निकाली गई। भगवान गणेश, शंकर पार्वती, बजरंगबली और मां काली की झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रही। हाथी, घोड़े, गाजे-बाजे के साथ यात्रा सत्तीचौरा, हटिया, रामभवन चौराहा, चंद्रलोक चौराहा समेत रास्तों से गुजरी। यात्रा के बाद मंदिर में भगवान गणेश का भजन, कीर्तन, महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा में प्रदीप पाठक, ओम प्रकाश द्विवेदी, मयंक दुबे, आशीष पंडित, अखिल शर्मा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।