फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gambling at home 13 arrested in prayagraj

प्रयागराजः घर में चलता मिला जुए का अड्डा, 13 गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2020 01:48 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 07 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gambling at home 13 arrested in prayagraj
भंडाफोड़... - फोटो : CITY DESK

जुआ, सट्टे के धंधेबाज अब पुलिस से बचने के लिए हाईटेक तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा ही एक जुए का अड्डा कोतवाली के बहादुरगंज में पकड़ा गया जहां सुरक्षा के लिए मकान के चारों ओर सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया गया था। पुलिस ने संचालक बच्चा गुप्ता समेत मौके से 13 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.89 लाख नगद व अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार रात 12 बजे के करीब स्वाट टीम ने कोतवाली मेें चमेली बाई धर्मशाला के पास मौजूद थी। रात 12 बजे के करीब मुखबिर से सूचना मिली कि बहादुरगंज मोहल्ले में रहने वाले बच्चा गुप्ता पुत्र सुरेशचंद्र गुप्ता के घर में जुआ चल रहा है।
विज्ञापन


जिस पर टीम बताए गए मकान में पहुंची तो वहां जुए की फड़ सजी मिली। पुलिस को देखते ही जुआ खेलने वालों में भगदड़ मच गई लेकिन टीम ने 13 लोगोें को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में संचालक बच्चा भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से 1.89 लाख नगद, 15 मोबाइल, एक तमंचा व दो कारतूस के साथ ही नौ बम भी बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए लोगों को रात में ही कोतवाली थाने ले जाया गया जहां उनके खिलाफ जुआ अधिनियम, आर्म्स एक्ट व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।


मंत्री हैं संचालक के भाई, बोले- हो चुका है संबंध विच्छेद
सूत्रों की मानें तो संचालक बच्चा अपने घर में लंबे समय से जुआ का अड्डा संचालित कर रहा था। जहां रोज बड़ी संख्या में जुआरियों का जमघट लगता था। यह भी बात सामने आई है कि वह मंत्री नंदगोपाल गुप्त नंदी का भाई है। हालांकि, मंत्री नंदी ने बताया कि कि उन्होंने उससे कई साल पहले संबंध विच्छेद कर लिया है। उनका अब उससे कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed