प्रयागराज एयरपोर्ट : अगले माह से रोजाना होगा मुंबई फ्लाइट का संचालन
प्रयागराज से निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, भुवनेश्वर, भोपाल, इंदौर, रायपुर, देहरादून, लखनऊ, गोरखपुर एवं पुणे के लिए विमान संचालित किए जा रहे हैं। मार्च 2022 से लागू हुए समर शेड्यूल के हिसाब से इन विमानों का संचालन हर रोज था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विमान यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मुंबई के लिए रोज और बंगलुरु के लिए शुक्रवार को छोड़कर हर दिन फ्लाइट का संचालन अगले माह से होगा। फेरे कम करने के मुद्दे को अमर उजाला ने उठाया था, इसके बाद एयरपोर्ट सलाहकार समिति की अध्यक्ष ने उड्डयन मंत्री को इस बाबत पत्र भेजा था।
प्रयागराज से निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, भुवनेश्वर, भोपाल, इंदौर, रायपुर, देहरादून, लखनऊ, गोरखपुर एवं पुणे के लिए विमान संचालित किए जा रहे हैं। मार्च 2022 से लागू हुए समर शेड्यूल के हिसाब से इन विमानों का संचालन हर रोज था, लेकिन बिना किसी सूचना के इंडिगो ने प्रयागराज-पुणे, मुंबई, बंगलुरु और भोपाल जाने वाली फ्लाइट के फेरे कम कर दिए।
पैसेंजर ट्रैफिक लोड की बात करें तो यहां से सर्वाधिक यात्रियों की आवाजाही बंगलुरु, मुंबई एवं पुणे की ही है। सामान्य दिनों में भी इन तीनों ही शहरों का लोड फैक्टर 80 फीसदी से ज्यादा रहता है। सांसद केशरी देवी पटेल ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नागर विमानन निदेशालय को पत्र भेजकर संबंधित विमानों के फेरे बढ़ाने का आग्रह किया था। अब एक अक्तूबर से इंडिगो ने मुंबई की फ्लाइट हर रोज एवं बंगलुरु फ्लाइट शुक्रवार छोड़कर हर रोज चलाने का शेड्यूल जारी कर दिया है।
पुणे और भोपाल के नहीं बढ़ाए जा रहे फेरे
पुणे और भोपाल जाने वाली फ्लाइट पहले की तरह ही सप्ताह में क्रमश: तीन एवं चार दिन चलेगी। इसे लेकर सांसद केशरी देवी पटेल का कहना है कि वह केंद्रीय उड्डयन मंत्री को एक बार फिर से पत्र लिखेंगी। आग्रह करेंगी कि पुणे और भोपाल फ्लाइट पहले की तरह हर रोज चलाई जाए। इसके अलावा कोलकाता फ्लाइट भी शुरुआत की जाए।