UP Board : चंद्रशेखर आजाद से लेकर रामकृष्ण परमहंस की जीवन गाथा पढ़ेंगे छात्र, इसी सत्र से होगी शुरूआत
भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र में महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवन गाथा शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल करने का वादा किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड ने अपने नौवीं से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में 50 महापुरुषों की जीवन गाथा शामिल की है। नैतिक शिक्षा विषय में शामिल इन महापुरुषों में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद से लेकर रामकृष्ण परमहंस समेत अन्य महापुरुषों की जीवन गाथा पढ़ाई जाएगी। विद्यार्थी इन महापुरुषों की जीवन गाथा इसी सत्र से जुलाई में स्कूल खुलने के बाद पढ़ सकेंगे।
भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र में महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवन गाथा शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल करने का वादा किया था। इन महापुरुषों के नामों को लेकर यूपी बोर्ड में लंबे समय से मंथन चल रहा था। आखिरकार यूपी बोर्ड में महापुरुषों के नामों को लेकर सहमति बन गई है।
बोर्ड की तरफ से वेबसाइट पर पाठ्यक्रम में इन महापुरुषों के नाम शामिल करते हुए उसे जारी कर दिया है। अब विद्यार्थी इसी सत्र से महापुरुषों की जीवन गाथा पढ़ सकेंगे। महापुरुषों की जीवनगाथा पढ़ने के लिए बोर्ड के 27 हजार से अधिक राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा नौ से 12 तक के एक करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं इंतजार आखिरकार खत्म हो गया।
चंद्रशेखर आजाद, बिरसा मुंडा, बेगम हजरत महल, वीर कुंवर सिंह, ईश्वरचंद्र विद्यासागर, गौतम बुद्ध, ज्योतिबा फूले, छत्रपति शिवाजी, विनायक दामोदर सावरकर, विनोबा भावे, श्रीनिवास रामानुजन और जगदीश चंद्र बोस।
10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल महापुरुष
मंगल पांडेय, ठाकुर रोशन सिंह, सुखदेव, लोकमान्य तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले, महात्मा गांधी, खुदी राम बोस, स्वामी विवेकानंद।
11वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल महापुरुष
राम प्रसाद बिस्मल, शहीद-ए-आजम भगत सिंह, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल, पं. दीन दयाल उपाध्याय, महाबीर जैन, महामना मदन मोहन मालवीय, अरविंद घोष, राजा राम मोहन राय, सरोजनी नायडू, नाना साहब, महर्षि पतंजलि, शल्य चिकित्सक सुश्रुत और डॉ. होमी जहांगीर भाभा
12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल महापुरुष
रामकृष्ण परमहंस, अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी, राजगुरु, रवींद्रनाथ टैगोर, लाल बहादुर शास्त्री, रानी लक्ष्मी बाई, महाराणा प्रताप, बंकिम चंद्र चटर्जी, आदि शंकराचार्य, गुरु नानक देव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, रामानुजाचार्य, पाणिनी, आर्यभट्ट और सीवी रमन।