फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Friend strangled to death for commenting on wife, body thrown in Mirzapur forest

वारदात : पत्नी पर कमेंट करने पर दोस्ट की गला दबाकर हत्या, शव मिर्जापुर के जंगल में फेंका

Thu, 21 Apr 2022 11:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 11:06 PM IST
सार

अतरसुइया थाना क्षेत्र के रानीमंडी के रहने वाले जीतेंद्र केसरवानी का बेटा आदर्श केसरवानी अपने छोटे भाई विनायक के साथ एक अप्रैल की रात लोकनाथ गया था। आदर्श को वहां एक युवक मिला। दोनों बात करते करते कहीं चले।

विज्ञापन
Friend strangled to death for commenting on wife, body thrown in Mirzapur forest
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के लोकनाथ मुहल्ले से एक अप्रैल को अपहृत आदर्श केसरवानी की उसी रात हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मिर्र्जापुर के ड्रमंडगंज से आदर्श का शव बरामद किया। आदर्श की हत्या उसके ही दोस्त मोनू सारस्वत ने पांच लोगों के साथ मिलकर अपने घर में की थी। बाद में शव कार में लादकर वे ड्रमंडगंज में फेंक आए थे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन



अतरसुइया थाना क्षेत्र के रानीमंडी के रहने वाले जीतेंद्र केसरवानी का बेटा आदर्श केसरवानी अपने छोटे भाई विनायक के साथ एक अप्रैल की रात लोकनाथ गया था। आदर्श को वहां एक युवक मिला। दोनों बात करते करते कहीं चले। पिता ने कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका मोबाइल भी बंद था। पुलिस ने जांच की तो कॉल डीटेल्स से कुछ सुराग मिले। बुधवार को पुलिस ने दो युवकों को पकड़कर लंबी पूछताछ की तो पूरा राज खुल गया।
विज्ञापन



पता चला कि आदर्श की एक अप्रैल की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। शव को कार में लादकर मिर्जापुर के ड्रमंडगंज में पहाड़ी से फेंक दिया गया था। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों के साथ पुलिस ड्रमंडगंज गई और आदर्श के बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गए शव को बरामद किया गया। आज ही उसका पोस्टमार्टम भी कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी और उसके चार दोस्त फरार, दो शिकंजे में

एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि भारती भवन के पास रहने वाले मोनू सारस्वत और आदर्श केसरवानी में एक समय दोस्ती थी। कुछ महीने पहले आदर्श ने मोनू की पत्नी के बारे में कमेंट कर दिया था। इसके बाद से ही दोनों में तनातनी हो गई थी। समय बीतने के साथ ही विवाद बढ़ता गया। एक अप्रैल की रात जब आदर्श लोकनाथ आया तो मोनू उसे लेकर सीधा अपने घर आ गया। वहां पर उसके पांच दोस्त पहले से ही थे।


घर में ही शराब पिलाकर आदर्श की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद रात में शव को एक कार में लादकर ड्रमंडगंज की पहाड़ियों से जंगल में फेंककर वे वापस आ गए। एसपी सिटी के मुताबिक मुख्य आरोपी मोनू समेत उसके चार दोस्तों की तलाश की जा रही है। मोनू के दो दोस्त बिट्टू और अमित पकड़े गए हैं। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

आदर्श पर पांच तो आरोपी मोनू पर दर्ज हैं दो मुकदमे 
आदर्श केसरवानी और मोनू सारस्वत कभी दोस्त हुआ करते थे। दोनों ही आपराधिक प्रवृत्ति के थे। इंस्पेक्टर कोतवाली नरेंद्र प्रसाद के मुताबिक आदर्श के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज थे तो मोनू पर दो आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। दोनों का साथ उठना बैठना और खाना पीना था। कुछ महीने पहले आदर्श ने मोनू की पत्नी को लेकर कुछ कमेंट किया तो दोनों के रिश्तों में तल्खियां आ गईं। दोनों एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने लगे। बात बढ़ती गई और यहां तक पहुंच गई कि मोनू ने आदर्श को अपने ही घर में मार डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed