फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fridge will "gawk", will tell which item kept inside is going to spoil

Prayagraj : फ्रिज करेगा ''गपशप'', बताएगा अंदर रखा कौन सा सामान होने वाला है खराब

Sat, 04 Nov 2023 01:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Nov 2023 01:19 PM IST
सार

हर वर्ष दिवाली के मौके पर मल्टीनेशनल कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ नया आइटम जरूर लेकर आती हैं। इसी क्रम में इस वर्ष एक मल्टीनेशनल कंपनी द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित फ्रिज बाजार में उतारा गया है।

विज्ञापन
Fridge will "gawk", will tell which item kept inside is going to spoil
स्मार्ट फ्रिज देखते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली के मौके पर बाजार में इस बार ऐसा फ्रिज आया है, जो यूजर्स के साथ ‘गपशप’ भी करेगा। इतना ही नहीं फ्रिज यह भी बता देगा कि उसके अंदर रखा कौन सा सामान अब खराब होने वाला है। इतना ही नहीं दिवाली के मौके पर इस बार एक खास द फ्रेम स्मार्ट टीवी भी आया है। इसे दीवार पर लगाने के बाद एकबारगी यही लगता है कि जैसे किसी फोटो फ्रेम में कोई तस्वीर लगा दी गई है।

विज्ञापन


हर वर्ष दिवाली के मौके पर मल्टीनेशनल कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ नया आइटम जरूर लेकर आती हैं। इसी क्रम में इस वर्ष एक मल्टीनेशनल कंपनी द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित फ्रिज बाजार में उतारा गया है। इस फ्रिज के दरवाजे में लगी एक बड़ी स्क्रीन के माध्यम से जहां किचन में टीवी देखने का लुत्फ उठाया जा सकेगा तो वहीं यूट्यूब के साथ अन्य मीडिया प्लेटफार्म का भी आनंद लिया जा सकेगा।
विज्ञापन


फ्रिज की खास बात यह है कि वह खुद बताएगा कि उसके अंदर रखा कौन सा सामान खराब हो चुका है और कौन सा सामान खराब होने वाला है। इतना ही नहीं अगर आप बाजार गए हैं और आपको यह पता करना है कि फ्रिज में कौन सी सब्जी या फल रखा है तो अपने मोबाइल पर फ्रिज में लगे कैमरे के माध्यम से उसके अंदर रखी वस्तुओं को भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रिज देगा बिजली की खबत की जानकारी

इतना ही नहीं फ्रिज में लगी स्क्रीन से यह भी जानकारी हासिल की जा सकेगी कि दिन भर में उसे चलाने से बिजली की कितनी खपत हुई और उसे चलाने से कितना खर्च आया। सिविल लाइंस स्थित केके सेल्स के कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एआई का प्रयोग अब टीवी के साथ फ्रिज में भी होने लगा है। इस फ्रिज को लोग खासा पसंद कर रहे हैं।

इसके अलावा एक अन्य कंपनी ने द फ्रेम स्मार्ट टीवी भी बाजार में उतारा है। इस टीवी को जब बंद किया जाता है तो उसकी स्क्रीन पर एक फ्रेम के समान कला प्रदर्शित होती है और जब उसे ऑन करते हैं तो वह टीवी में परिवर्तित हो जाता है। फ्रेम टीवी में एक बिल्ट-इन आर्ट स्टोर है जो बिहार के मधुबनी, मध्य प्रदेश के गोंड और ओडीशा तथा बंगाल के पट्टचित्र जैसी लोकप्रिय भारतीय लोक कलाओं सहित विश्व की मशहूर तकरीबन 2000 कृतियों की लाइब्रेरी को संजोए हुए है।

इसके अलावा टीवी पर अपनी पारिवारिक या यात्राओं से जुड़ी तस्वीरों को भी अपलोड कर सभी को दिखा सकते हैं। जब टीवी बंद रहता है तो उसे देखकर यही लगता है कि दीवार पर जैसे कोई फोटो फ्रेम लगा हुआ है। बाजार में 43 से 75 इंच केे साइज में यह टीवी उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed