{"_id":"1b25095ef2a7c53bc0f44147986bd77c","slug":"free-university-degree-online-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्त विवि में अब डिग्री भी ऑनलाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्त विवि में अब डिग्री भी ऑनलाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 07 Mar 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रा आगामी सत्र से ऑनलाइन डिग्री प्राप्त कर सकेंगे। इतना ही नहीं पाठ्यसामग्री के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। विश्वविद्यालय को पूरी तरह से हाईटेक करने की तैयारी है। इसके लिए साफ्टवेयर तैयार करने की जिम्मेदारी यूपीडेस्को को दी गई है।
विश्वविद्यालय में प्रवेश पत्र पहले ही ऑनलाइन कर दिया गया है। विद्यार्थी मार्कशीट भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। अब डिग्री के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत विद्यार्थी प्रोविजन डिग्री ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि डिग्री की मूल प्रति प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय आना पड़ेगा। आने वाले दिनों में विद्यार्थी पाठ्यसामग्री के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके तहत छात्र-छात्रा निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन करेंगे। उसमें दर्ज पता पर उन्हें पाठ्यसामग्री भेज दी जाएगी। कुलपति प्रोफेसर एमपी दुबे ने बताया कि संस्थान को तकनीकी रूप से और सक्षम बनाने तथा विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखकर कई अन्य योजनाएं भी हैं। जल्द ही उन पर अमल किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि की नई वेबसाइट का उद्घाटन 11 मार्च को होगा। इसकी मदद से विश्वविद्यालय, प्रवेश, परीक्षा आदि से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। नई वेबसाइट आकर्षक तो होगी ही उस सर्च करना भी पहले से काफी आसान होगा।