फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four people got electrocuted in Koraon three died and one was in critical condition

प्रयागराज में बड़ा हादसा : चार लोग करंट की चपेट में आए, सगे भाइयों समेत तीन की मौत, एक की हालत गंभीर 

Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM IST
सार

कोरांव के गाढ़ा अमिलिया गांव में शुक्रवार सुबह 7 बजे दीपांशु (7) पुत्र दयाशंकर घर के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर के सामने लगे बिजली के खंभे के स्टे रॉड को पकड़ लिया। वह करंट की चपेट में आ गया। उसे तड़पता देख चिंतामणि (45) उसे छुड़ाने पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Four people got electrocuted in Koraon three died and one was in critical condition
death demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरांव के गाढ़ा अमिलिया गांव में शुक्रवार की सुबह बिजली के खंभे में लगे स्टे रॉड में करंट आने के कारण एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। चौथा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने तीनों शवों को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। अधिकारियों ने समझा बुझाकर परिजनों को मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोपहर बाद सांसद रीता बहुगुणा जोशी एवं विधायक कोरांव राजमणि भी पहुंचे और परिजनों से मिलकर हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन



कोरांव के गाढ़ा अमिलिया गांव में शुक्रवार सुबह 7 बजे दीपांशु (7) पुत्र दयाशंकर घर के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर के सामने लगे बिजली के खंभे के स्टे रॉड को पकड़ लिया। वह करंट की चपेट में आ गया। उसे तड़पता देख चिंतामणि (45) उसे छुड़ाने पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। यह देखकर अशोक कुमार (30) पुत्र रामपति व संतलाल पुत्र रामदुलारे भी उन्हें बचाने दौड़े तो वे भी करंट की चपेट में आ गए।

विज्ञापन

दीपांशु, चिंतामणि और अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतलाल गंभीर रूप से झुलस गया था। ग्रामीणों ने 112 नंबर एवं कोरांव पुलिस को सूचना दी लेकिन घटना के एक घंटे बीत जाने के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीण नाराज हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों शवों को बड़ोखर-देवघाट मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया।


चक्काजाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोरांव, उपजिलाधिकारी कोरांव शुभम श्रीवास्तव, तहसीलदार कोरांव विशाल कुमार शर्मा आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर चक्काजाम खत्म कराया। उन्होंने परिजनों को पूरी मदद का आश्वासन दिया। घायल संतलाल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद सांसद प्रयागराज डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और विधायक कोरांव राजमणि मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मिल सहानुभूति प्रकट की। सांसद ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने एवं जर्जर विद्युत तारों का नवीनीकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के ललन सिंह पटेल आदि ने भी पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की।

विज्ञापन

दशकों पुराने जर्जर खंभों और तारों के जरिये विद्युत आपूर्ति
कोरांव के देवघाट स्थित विद्युत सब स्टेशन से बड़ोखर फीडर के लिए बीते वर्ष नए खंभे एवं तार लगाए गए हैं, लेकिन खेतरपलिया, गाढ़ा, अमिलिया, पूर्वीडोल, बरौंहा, हरदिहा, कालूपुर, लखनपुर, बांस समेत दर्जनों गांवों में दशकों पुराने खंभों और जर्जर तारों के सहारे ही आपूर्ति की जा रही है। कई जगहों पर खंभों के टूटने पर लकड़ी की बल्ली के सहारे ही हाई वोल्टेज करंट दौड़ रहा है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीण अक्सर शिकायत करते हैं लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed