{"_id":"6165c1a68ebc3e45320129c8","slug":"four-days-later-the-body-of-the-doctor-s-son-was-found-drowned-in-the-ganges","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद मिला गंगा में डूबे डॉक्टर के बेटे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद मिला गंगा में डूबे डॉक्टर के बेटे का शव
Tue, 12 Oct 2021 10:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:41 PM IST
सार
शनिवार को दोस्तों के साथ निकला था अभिराज
विज्ञापन
drown death
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवकुटी में कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास गंगा घाट पर स्नान करते समय डूबे डॉक्टर के बेटे अभिराज राव(15) का शव तीन दिन बाद मिला। गोताखोरों ने सलोरी के पास से उसका शव बाहर निकाला। उधर बेटे का शव देख परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
टीबी अस्पताल में तैनात डॉ. कामराज का बेटा अभिराज महर्षि पंतजलि स्कूल में 10वीं का छात्र था। शनिवार को वह अपने साथी शिवेश और अजरम के साथ घूमने निकला था। शिवकुटी स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास गंगा घाट पर पहुंचकर अभिराज गंगा में नहाने उतर गया। लेकिन बहाव की चपेट में आकर गहराई में चला गया और फिर पानी में डूब गया।
पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। इसी के तहत मंगलवार को भी एसडीआरएफ व जल पुलिस की मदद से सर्च अभियान चलाया गया। दोपहर में सलोरी के पास गंगा किनारे अभिराज का शव मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि शव पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है।