{"_id":"5d2579718ebc3e6d132399ba","slug":"four-children-and-three-teachers-in-up-government-school-at-pratapgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार बच्चे और तीन टीचर, कमरों में भरा मिला भूसा, जिलाधिकारी के भी देखकर उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बच्चे और तीन टीचर, कमरों में भरा मिला भूसा, जिलाधिकारी के भी देखकर उड़े होश
Wed, 10 Jul 2019 11:06 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ के सरकारी स्कूलों में किस तरह बच्चों का भविष्य संवारा जा रहा है, इसका उदाहरण मंगलवार को जिलाधिकारी द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय शनिदेवधाम का किए गए आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मिला।
स्कूल के तीन कक्षों में भूसा भरा हुआ था। विद्यालय में मात्र चार बच्चों का पंजीकरण था और तीन टीचरों की तैनाती की गई थी। इस पर डीएम ने एनपीआरसी मनोज, हेडमास्टर रमेशदत्त ओझा, सहायक अध्यापिका अनामिका श्रीवास्तव और रीना शुक्ला को निलंबित करते हुए एफआईआर दर्ज कराने को कहा है।
साथ ही बीएसए अशोक कुमार सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर सिंह को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही मंगलवार को रानीगंज इलाके का भ्रमण करने निकल पड़े। अचानक वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय शनिदेवधाम में पहुंचकर जांच करने लगे।
विज्ञापन
यहां का नजारा देखकर वह दंग रह गए। स्कूल के तीन कमरों में भूसा भरा था। स्कूल में सिर्फ चार बच्चे पंजीकृत थे और उन्हें पढ़ाने के लिए तीन अध्यापक तैनात किए गए थे। इस पर डीएम ने बीईओ को जमकर फटकार लगाई।

कक्षा-6 में शून्य, कक्षा-7 में 2 एवं कक्षा-8 में 2 बच्चों का पंजीकरण होने पर नाराजगी जताते हुए स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। उधर, शिवगढ़ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के औचक निरीक्षण में वार्डेन सीमा मिश्रा और पूर्णकालिक अध्यापिका दीप्ति, मीनाक्षी पटेल, निशाकांत पांडेय के गायब रहने पर उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी किया है। कस्तूरबा गांधी स्कूल की रसोई में पहुंचे डीएम ने गंदगी मिलने पर रसोइयों को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किया है।