फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Foundation stone for hundred bed hospital in city western, OPD will start after two months

शहर पश्चिमी में सौ बेड के अस्पताल का शिलान्यास, दो महीने बाद शुरू हो जाएगी ओपीडी

Mon, 02 Nov 2020 12:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Nov 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone for hundred bed hospital in city western, OPD will start after two months
prayagraj news - फोटो : prayagraj
शहर पश्चिमी के लोगों को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त सौ बिस्तरों वाले अस्पताल में इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। रविवार को भगवतपुर में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा खादी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अस्पताल का शिलान्यास किया। अगले साल अक्तूबर तक अस्पताल शुरू हो जाएगा। फिलहाल दो महीने बाद यहां ओपीडी शुरू कराने की तैयारी है। 
विज्ञापन


शिलान्यास मौके पर मंत्री सिद्धार्थनाथ ने कहा कि विधायक होने के नाते शहर पश्चिमी का विकास प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में निवेश को विकास की कड़ी करार दिया। यूनाइटेड मेडिसिटी अस्पताल का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा उद्योग शहर पश्चिमी में स्थापित किए जाएं। इस मौके पर सांसद केसरीदेवी ने कहा कि इस अस्पताल का नाम सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम पर रखा जाए। मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने इस पर सहमति जताई। फिर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्पताल का
विज्ञापन

शिलान्यास बटन दबाकर किया। 

सुविधाओं से सुसज्जित होगा केंद्रीय अस्पताल

मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया इस सौ बिस्तरों वाले अस्पताल में सभी आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि यहां ओपीडी, जांच, ऑपरेशन के साथ गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छी व्यवस्था हो। साथ ही डायलिसिस, एक्सरे आदि की भी व्यवस्था होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना नदी पर जल्द बनेगा नया पुल

मंत्री ने शिलान्यास मौके पर कहा कि कौड़िहार टू के नाम से शहर पश्चिमी का ब्लाक अब भगवतपुर विकास खंड के रूप में विकसित हो रहा है। यहां महिला समूहों, युवाओं को रोजगार, तकनीकी शिक्षा देने और लोगों को सामाजिक सुरक्षा देने का प्रयास है। कहा कि हर किसी को रोजगार मिले इसलिए शहर पश्चिमी को यमुनापार से जोड़ने के लिए जल्द यमुना नदी पर नया पुल बनेगा। साथ ही चौफटका से एयरपोर्ट के लिए फ्लाईओवर की सुविधा मिलेगी। 

चार करोड़ की लागत से स्थापित होगा अस्पताल

शिलान्यास के मौके पर सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने बताया कि भगतपुर में स्थापित होने वाले सौ बेड वाले अस्पताल की लागत करीब चार करोड़ छह लाख प्रस्तावित है। यहां 31 अक्तूबर 2021 तक तैयार कराने का लक्ष्य है। दो महीने में ओपीडी शुरू कराने का प्रयास होगा। यहां चहारदीवारी, गेट, ओवरहेड टैंक, ट्यूबवेल, पंप हाउस सोकपिट, सेफ्टी टैंक, सरफेस ड्रेन, आंतरिक सड़कों पर इंटरलाकिंग, टाइल्स, विद्युतीकरण सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम में सीडीओ आशीष कुमार, एसडीएम सदर अजय नारायण सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, लल्लू लाल कुशवाहा, पीयूष रंजन निषाद, कमलेश गौतम, राम लोचन साहू, पवन श्रीवास्तव, चंद्र भूषण सिंह पटेल, लेखराज सिंह पटेल, विजय पुर्सवानी, जगमोहन आर्या, अभिषेक शुक्ला, संतोष राय, संजय विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed