{"_id":"6027d9b328eb3f2f5b55e78f","slug":"former-west-bengal-governor-kesharinath-tripathi-s-health-deteriorated-again-admitted-in-ici-of-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की तबीयत फिर बिगड़ी, पीजीआई के आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की तबीयत फिर बिगड़ी, पीजीआई के आईसीयू में भर्ती
Sat, 13 Feb 2021 07:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Feb 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : केशरीनाथ त्रिपाठी, पूर्व राज्यपाल पश्चिम बंगाल।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केशरी नाथ त्रिपाठी की एक बार फिर से तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें पीजीआई लखनऊ के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व राज्यपाल का ऑक्सीजन लेवल असामान्य है और फेफड़ों में भी संक्रमण हो गया है। उन्हें भोजन आदि भी नली के माध्यम से दिया जा रहा है।
पूर्व राज्यपाल की देखरेख के लिए उनके पुत्र नीरज त्रिपाठी और बहु कविता पिछले डेढ़ माह से लखनऊ में ही है। दरअसल पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें इस वर्ष एक जनवरी को ही पीजीआई लखनऊ में भर्ती करवाया गया था। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें शनिवार 30 जनवरी को ही अस्पताल से छुट्टी दी गई। लेकिन उसी दिन ऑक्सीजन लेवल असामान्य होने की वजह से एक बार फिर उन्हें 31 जनवरी को पीजीआई में भर्ती करवा दिया।
तब से उनका वहीं इलाज चल रहा है। उनके बेटे नीरज ने बताया कि बीच में उनकी तबीयत में सुधार भी हुआ। इस दौरान उन्होंने कुछ कविताएं भी लिखी, लेकिन अब एक बार फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई है। चिकित्सकों की टीम आईसीयू में लगातार उनकी मॉनीटरिंग कर रही है। उधर केशरी नाथ के आईसीयू में भर्ती होने के बाद उनकी कुशलता एवं लंबी आयु के लिए भाजपा नेता पदुम जायसवाल, शिवेंद्र मिश्र, देवेंद्र नाथ मिश्र आदि ने मंदिर में पूजन अर्चन किया।