फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former Student Union General Secretary of Allahabad University suspended for six months from District Badar

Prayagraj : इलाहाबाद विवि का पूर्व छात्रसंघ महामंत्री छह माह के लिए जिला बदर, गुंडा एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Fri, 23 Feb 2024 01:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Feb 2024 01:08 PM IST
सार

अभिषेक सिंह माइकल मूलरूप से बिहार के कैमूर जिले में भभुआं, सिकरी का रहने वाला है। वर्तमान पता उसका सलोरी है। उसके खिलाफ मारपीट, धमकी, जानलेवा हमला समेत कुल 18 मु़कदमें दर्ज हैं। माइकल को छात्रनेता अभिषेक सिंह सोनू पर जानलेवा हमले के मामले में दस साल की सजा सुनाई गई थी। वह हाईकोर्ट से जमानत छूटा है।

विज्ञापन
Former Student Union General Secretary of Allahabad University suspended for six months from District Badar
अभिषेक सिंह माइकल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ माइकल को पुलिस आयुक्त कोर्ट ने गुंडा एक्ट मामले में जिला बदर कर दिया गया है। पूर्व में माइकल पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया था। उधर बृहस्पतिवार को कमिश्नर कोर्ट में लंबी सुनवाई के बाद छह माह के लिए माइकल को जिला बदर करने का आदेश दिया।

विज्ञापन

अभिषेक सिंह माइकल मूलरूप से बिहार के कैमूर जिले में भभुआं, सिकरी का रहने वाला है। वर्तमान पता उसका सलोरी है। उसके खिलाफ मारपीट, धमकी, जानलेवा हमला समेत कुल 18 मु़कदमें दर्ज हैं। माइकल को छात्रनेता अभिषेक सिंह सोनू पर जानलेवा हमले के मामले में दस साल की सजा सुनाई गई थी। वह हाईकोर्ट से जमानत छुटा है।

विज्ञापन


2012 के छात्रसंघ चुनाव में अभिषेक सिंह सोनू अध्यक्ष पद और अभिषेक सिंह माइकल महामंत्री पद पर चुनाव लड़ रहे थे। उसी समय चुनाव प्रचार के लिए दोनाें पार्टी के लोग लल्ला चुंगी पर होर्डिंग लगा रहे थे। होर्डिंग लगाने को लेकर दोनों के पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। उसके बाद लड़ाई शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि अभिषेक सिंह सोनू पर फायरिंग दी। इस मामले में माइकल को जेल हो गई थी और वह जेल से ही महामंत्री पद का चुनाव जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed