फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former Punjab DGP accuses police of indecency, alleges misbehavior at Bade Hanuman Temple

Prayagraj : पंजाब के पूर्व डीजीपी ने पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप, बड़े हनुमान मंदिर पर बदसलूकी का आरोप

Thu, 27 Nov 2025 05:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Nov 2025 05:58 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व डीजीपी शशिकांत ने प्रयागराज पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके पुलिस की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

विज्ञापन
Former Punjab DGP accuses police of indecency, alleges misbehavior at Bade Hanuman Temple
पंजाब के पूर्व डीजीपी की ओर से किया गया पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पंजाब के पूर्व डीजीपी शशिकांत ने प्रयागराज पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके पुलिस की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करके पूर्व डीजीपी ने एक्स पर पोस्ट किया। लिखा है कि- इलाहाबाद में एक भयानक और अपमानजनक दिन। दुख की बात है और जाहिर है आप उत्तर प्रदेश में आम आदमी की तरह यात्रा नहीं कर सकते। संगम क्षेत्र में कुछ गुस्सैल और बदमिजाज उत्तर प्रदेश पुलिस के एसआई और एएसआई रैंक के पुलिसकर्मियों ने मुझे गालियां दीं और बुरी तरह अपमानित किया।
विज्ञापन


आगे लिखा कि- संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान जी मंदिर पर भीड़ थी, इसलिए मैंने एक मोटे, लेकिन जवान दरोगा की मदद लेने की कोशिश की जो अपनी बाइक पर पान चबा रहा था। विनम्रता से अपना परिचय दिया। मोबाइल से नजरे हटाए बिना, उसने गुस्से से जवाब दिया, "उस गेट पर बताओ।" गेट पर मौजूद पुलिसवाले ने परिचय के बाद, बदतमीजी से धमकी भरे अंदाज में कहा, "पीछे हट, वीआईपी पास ला", हालांकि साथ ही वह दूसरों को मंदिर परिसर में आने देता रहा। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मुस्कुराते रहे और इस दृश्य का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंजाब के पूर्व डीजी ने प्रयागराज पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप

पंजाब के पूर्व डीजीपी आईपीएस शशिकांत ने प्रयागराज पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। संगम क्षेत्र स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में दर्शन करने के दौरान हुई बदसलूकी का विस्तृत उल्लेख करते हुए उन्होंने एक्स पर अनुभव साझा किया। इस प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम लोगों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है।

आईपीएस शशिकांत ने 25 नवंबर को बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करने आए थे। उन्होंने एक्स पर लिखा, दर्शन के दौरान भीड़ अधिक होने पर उन्होंने मंदिर में तैनात एक पुलिस कर्मी से सहायता का अनुरोध किया। परिचय देने के बावजूद संबंधित पुलिसकर्मी ने बदसलूकी से बात की और उन्हें गेट की ओर भेज दिया। गेट पर मौजूद पुलिस कर्मी ने भी परिचय देने के बाद कथित रूप से रुखे और धमकी भरे लहजे में कहा पीछे हटो, वीआईपी पास लाओ। उन्होंने लिखा कि जबकि वह अन्य लोगों को प्रवेश दे रहा था। इस दौरान आसपास मौजूद पुलिस कर्मी इस पूरी स्थिति पर मुस्कुराते रहे लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।

प्रयागराज पुलिस ने दिया जवाब

एक्स पर प्रयागराज पुलिस ने पूर्व डीजी जेल आईपीएस शशिकांत की बातों का जवाब दिया है। डीसीपी सिटी ने बताया कि बड़े हनुमान जी मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे दर्शनार्थियों से मृदुल व्यवहार करें और उनकी सहायता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed