फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former president of UP council not agree with BCI's proposal

बीसीआई के प्रस्ताव से सहमत नहीं हैं पूर्व अध्यक्ष

Tue, 26 Nov 2019 01:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Former president of UP council not agree with BCI's proposal
अधिवक्ता संघों के चुनाव में सुधार के लिए कठोर कदम उठाने और जनवरी तक चुनाव नहीं कराने के बार कौंसिल ऑफ इंडिया के प्रस्ताव से यूपी बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन अमरेंद्र नाथ सिंह सहमत नहीं हैं। वकीलों के साथ एक बैठक कर उन्होंने कहा कि बार काउंसिल आफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा के बार एसोसिएशनों के चुनाव से संबंधित बयान उनका निजी बयान है, न कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा पारित किया गया है।
विज्ञापन

अमरेंद्र सिंह का कहना है कि बार एसोसिएशन, सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत पंजीकृत संस्थाएं हैं। अधिवक्ता अधिनियम के अंतर्गत ऐसी संस्थाओं के क्रियाकलाप में किसी को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मनन मिश्र का बयान संस्थाओं के वैधानिक अधिकारों के विपरीत है। अमरेंद्र ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह के पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की खंडपीठ के बयान की भी निंदा की और कहा कि बार काउंसिल का कार्य अधिवक्ता एकता कायम रखने का है, न कि भड़काऊ बयान देकर वकीलों में संघर्ष पैदा करने का। बैठक में विनोद राय, रामानंद शुक्ल, मोहित कुमार सिंह, वीसी श्रीवास्तव, धनंजय कुमार, कोमल पाठक, दिनेश कुमार चंद्र त्रिपाठी, राय साहब यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed