फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former MLA's daughter-in-law dies in dubious condition

पूर्व विधायक की बहू की संदिग्ध दशा में मौत

Thu, 27 Jun 2019 09:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
Former MLA's daughter-in-law dies in dubious condition
Former MLA's daughter-in-law dies in dubious condition - फोटो : CITY DESK
पूर्व विधायक की बहू
विज्ञापन

की संदिग्ध दशा में मौत
- घर के भीतर फांसी के फंदे से लटकती मिली लाश
- तीन के खिलाफ केस दर्ज, पति और जेठ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पूर्व विधायक रंग बहादुर पटेल की बहू प्रियंका पटेल की घर में संदिग्ध दशा में मौत हो गई। बुधवार सुबह उसकी लाश कमरे के भीतर फांसी के फंदे पर लटकती मिली। ससुरालवालों का कहना है प्रियंका ने खुद फांसी लगाई, जबकि मायके वालों का आरोप है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई। पुलिस ने प्रियंका के पिता की तहरीर पर पति, जेठ एवं जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जार्जटाउन, फतेहपुर बिछुआ निवासी दयाराम पटेल की पुत्री प्रियंका का विवाह पिछले वर्ष 5 मई 2018 को पूर्व विधायक रंगबहादुर पटेल के छोटे बेटे अनुराग पटेल के साथ हुआ था। अनुराग इन दिनों एक कॉलेज से बीएमएस की पढ़ाई कर रहा है। ससुरालीजनों के मुताबिक मंगलवार रात करीब एक बजे सभी लोगों ने खाना खाया। उसके बाद प्रियंका अपने कमरे में सोने चली गई। आज सुबह नौ बजे तक उसका दरवाजा नहीं खुला। उन लोगों ने भीतर झांककर देखा तो प्रियंका दुपट्टे से बने फांसी के फंदे पर लटकी दिखाई पड़ी। यह देखकर उन लोगों ने प्रियंका को फांसी के फंदे से उतारा लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत की सूचना मायके वालों को दी गई। थोड़ी देर में प्रियंका के पिता दयाराम मौके पर पहुंच गए। प्रियंका का शव देख उसके पिता दयाराम बदहवास हो उठे और अनुराग, बड़े भाई विकास एवं जेठानी कल्पना पर हत्या का आरोप लगाने लगे। सूचना मिलने पर शिवकुटी एसओ उमेश सिंह मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने प्रियंका के कमरे को सील कर दिया और शव को कब्जे में लेकर उसे चीरघर भिजवा दिया। शव का आज पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। एसओ उमेश सिंह ने भी माना कि मामला संदिग्ध दिख रहा है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही मामला कुछ साफ हो सकेगा। देर शाम पुलिस ने पति अनुराग व जेठ विकास को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

फोन पर बिलखती थी बिटिया
प्रयागराज। आंखों के सामने पड़ी बिटिया की लाश देख पिता दयाराम की आंखें पथरा गईं। विश्वास नहीं कर पा रहे थे कि सामने हंसने-खेलने वाली बिटिया इस तरह बेजान पड़ी मिलेगी। दयाराम ने पुलिस को बताया कि बिटिया अक्सर ही फोन पर ससुराल में होने वाली मारपीट की बात करते-करते बिलखने लगती थी। उनको लगता था मामला सुलझ जाएगा। वह प्रियंका को ढांढस बंधाकर चुप करा देते। पिता के मुताबिक कुछ दिन पहले अनुराग अपने साथ प्रियंका को लेकर फतेहपुर बिछुआ आया और पांच लाख रुपये की मांग फिर दुहराई। पिता का आरोप है उनकी बेटी को ससुराल में अकसर मारा-पीटा जाता था। इसी वजह से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed