{"_id":"6096ec4c8ebc3ef640368cbf","slug":"former-minister-s-block-chief-s-nephew-threatened-on-phone-lawsuit-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री के ब्लॉक प्रमुख भतीजे को फोन पर दी धमकी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री के ब्लॉक प्रमुख भतीजे को फोन पर दी धमकी, मुकदमा दर्ज
Sun, 09 May 2021 01:23 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 09 May 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
धमकी भरा फोन कॉल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद ब्लॉक के प्रमुख प्रमोद त्रिपाठी उर्फ बुलबुल को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। भुक्तभोगी पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी के भतीजे हैं। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रमोद हंडिया थाना क्षेत्र के चैरा बड़ेरा बजहा मिश्रान गांव के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में सैदाबाद ब्लॉक के प्रमुख पद पर आसीन हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 4 और 5 मई को उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल कर धमकी दी गई। आरोप लगाया कि फोन करने वाला उनके ही गांव का विशाल यादव है। जिसने मतगणना के बाद हरिपुर में हुए तोड़फोड़ और बवाल करने वालों की भी जानकारी दी। भुक्तभोगी का कहना है कि उन्होंने धमकी मिलने के बाद इसकी सूचना क्षेत्राधिकारी को भी दी थी। हंडिया इंस्पेक्टर बृजेश सिंह का कहना है कि फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।