फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former IPS officer wrote a letter to CM to prosecute the culprits

दोषियों पर मुकदमे के लिए पूर्व आईपीएस अफसर ने सीएम को लिखा पत्र

Fri, 28 May 2021 10:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 May 2021 10:23 PM IST
सार

  • भर्तियों में धांधली के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति देने की मांग
  • सीबीआई ने पांच माह पहले मांगी थी अनुमति, हरी झंडी न मिलने से अटकी हुई है जांच

विज्ञापन
Former IPS officer wrote a letter to CM to prosecute the culprits
आईजी अमिताभ ठाकुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई को प्रदेश सरकार से अभियोजन स्वीकृति मिलने का इंतजार है, ताकि भर्तियों में धांधली के लिए जिम्मेदार लोगों पर सीधी कार्रवाई की सके। इस मामले में अब पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और समाजसेवी नूतन ठाकुर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सीबीआई को तत्काल अभियोजन स्वीकृति देने की मांग की है।
विज्ञापन


पीसीएस-2015, एपीएस-2010 सहित आयोग की कई भर्तियों में गड़बड़ी सामने आने पर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। आयोग के कुछ वर्तमान और पूर्व कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सीबीआई ने दिसंबर 2020 में शासन को पत्र भेजकर अभियोजन स्वीकृति मांगी थी, लेकिन सीबीआई का पत्र पांच माह बाद भी शासन में ही अटका हुआ है।
विज्ञापन


पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और समाजसेवी नूतन ठाकुर ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि आपने अभियोजन स्वीकृति के प्रकरण पर विशेष बल देते हुए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सभी जांच एजेंसियों के प्रमुखों की एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाई है और निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में विलंबतम 60 दिनों के अंदर निर्णय अवश्य ले लिया जाए, लेकिन इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भर्ती घोटाले के आरोपियों को बचाया जा रहा है और सीबीआई को अब तक अभियोजन स्वीकृति नहीं दी गई है, जिससे जांच प्रभावित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल अभियोजन स्वीकृति देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed