फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former Deputy CM Dinesh Sharma reached Meja to meet Swami Rambhadracharya Maharaj

Prayagraj : स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद लेने मेजा पहुंचे सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

Sun, 09 Oct 2022 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Oct 2022 12:13 AM IST
सार

जगद्गुरू स्वामी रामभद्राचार्य की मेजा रोड में चार अक्तूबर से कथा चल रही है जो 10 अक्तूबर तक चलेगी। शनिवार को रामभद्रचार्य से प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आशीर्वाद लेने पहुंचे। उनके साथ प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Former Deputy CM Dinesh Sharma reached Meja to meet Swami Rambhadracharya Maharaj
Prayagraj News : पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने स्वामी रामभद्राचार्य जी का आशीर्वाद लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शनिवार को लखनपुर सिंचाई विभाग के डाक बंगले में जगद्गुरू स्वामी रामभद्राचार्य महाराज से सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने मिलकर आशीर्वाद लिया। साथ में प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता भी रहीं। इस दौरान महाराज ने मिलने वालों से हालचाल जाना। उधर, यमुनापार ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने व्यापारियों की कई समस्याओं को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन



जगद्गुरू स्वामी रामभद्राचार्य की मेजा रोड में चार अक्तूबर से कथा चल रही है जो 10 अक्तूबर तक चलेगी। शनिवार को रामभद्रचार्य से प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आशीर्वाद लेने पहुंचे। उनके साथ प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी मौजूद रहीं। इधर, यमुनापार ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दिनेश शर्मा को ज्ञापन सौंपकर ओवरलोडिंग माल ढुलाई के लिए बनाए जा रहे ग्रीन कॉर्ड को बहाल किए जाने की मांग की।
विज्ञापन



कथा के आयोजक इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक तिवारी और वरिष्ठ अधिवक्ता तनय पांडेय ने पूर्व डिप्टी सीएम को अंगवस्त्रम और राम दरबार भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर इंद्रदेव शुक्ला उर्फ राजू भैया, हरेकृष्ण तिवारी, डॉ. अमरेश चंद्र तिवारी, नाथू गुप्ता, गौरव पांडेय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। मौके पर एहतियातन मेजा के एसडीएम विनोद पांडेय, सीओ विमल किशोर मिश्र सहित कई थानों की पुलिस फोर्स डटी रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी प्रतिभा को अपना मित्र बनाएं युवा : रामभद्राचार्य

युवा कोई अवस्था नहीं हैं, बल्कि मनुष्य को मिली एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें वह अपने जीवन के सारे कार्य पूर्ण कर सकता है। बस युवाओं को अपना लक्ष्य तय करने और उसी के अनुसार कार्य करने की जरूरत है। उक्त बातें मेजारोड में चल रही सात दिवसीय रामकथा के पांचवें दिन पद्मभूषण स्वामी रामभद्राचार्य ने युवाओं को प्रेरणा देते हुए कही। 


उन्हाेंने भगवान राम के कई प्रसंगों का गान करते हुए युवाओं को सफलता के मार्ग भी सुझाए। मेजारोड दिव्यांगोत्थान श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामकथा के पांचवें दिन जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि भगवान राम ने अपने जन्म के बारहवें दिन ही अपना लक्ष्य तय कर लिया था। भगवान राम ने युवावस्था में ही अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया था। इसके उन्होंने युवाओं को सफलता का मार्ग बताते हुए कहा कि सभी युवक और युवती अपनी प्रतिभा को ही अपना मित्र बनाएं। क्योंकि खुद की प्रतिभा ही एक ऐसी साथी होती है जो कभी धोखा नहीं दे सकती।


उसी के साथ निष्ठा से कार्य करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करें। पांचवें दिन की कथा में पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह, उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता महेशचंद्र द्विवेदी, बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य देवेंद्र मिश्र नगरहा, वरिष्ठ अधिवक्ता गौरीशंकर चतुर्वेदी, समाजसेवी जय शुक्ला आदि लोगों ने भी रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया। वहीं आयोजन समिति के तनय पांडेय और अभिषेक तिवारी उर्फ टिंकू और गौरव पांडेय द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। राजू पांडेय, विनय पांडेय, गिरीश दूबे, बाबा उपेंद्र सिंह आदि लोग भी कथा की व्यवस्थाओं में जुटे रहे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed