फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former CJI Gogoi Said Country will prosper by chanting Shri Ram and Constitution

पूर्व सीजेआई गोगोई बोले : श्री राम और संविधान का जप करने से समृद्ध होगा देश

Wed, 01 Feb 2023 11:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 11:00 PM IST
सार

माघ मेला के सेक्टर तीन स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ शिविर के संत समागम में पहुंचे पूर्व मुख्य न्यायाधीश और राज्यसभा सदस्य तरुण रंजन गोगोई ने कहा कि राम और संविधान का जप करने से ही देश समृद्ध होगा।

विज्ञापन
Former CJI Gogoi Said Country will prosper by chanting Shri Ram and Constitution
Prayagraj News : संत संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन करते पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेला के सेक्टर तीन स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ शिविर के संत समागम में पहुंचे पूर्व मुख्य न्यायाधीश और राज्यसभा सदस्य तरुण रंजन गोगोई ने कहा कि राम और संविधान का जप करने से ही देश समृद्ध होगा। जैसे प्रभु राम की पूजा की जाती है, उसी तरह संविधान की भी पूजा होती है, जिससे देश चलता है। वे इस संत समागम में जुटे सभी साधु-संतों का आशीर्वाद लेने आए हैं।

विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य गोगोई ने कहा कि राष्ट्रीय युवा चेतना के रोहित कुमार सिंह ने पावन गंगा की धरा पर आमंत्रित किया और इतनी संख्या में संतों से रूबरू होने का मौका मिला। साधु संतों को भी अपने अधिकारों और संविधान का ज्ञान होना चाहिए। इस दौरान उनकी पत्नी रूपांशी गोगोई भी मौजूद रहीं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि प्रयाग में पानी बचाने के लिए लोगों को काम करने की जरूरत है। लोगों को पौष्टिक आहार के सेवन पर भी ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

Former CJI Gogoi Said Country will prosper by chanting Shri Ram and Constitution
Prayagraj News : संत समागम में बोलते पूर्व सीजेई रंजन गोगोई। - फोटो : अमर उजाला।

संत समागम की अध्यक्षता कर रहे युवा चेतना के रोहित कुमार सिंह ने मौजूद संतों को संबोधित करते हुए कहा कि 500 वर्षों तक प्रभु राम का मंदिर उनकी जन्मभूमि पर नहीं बन पाया। पूर्व न्यायाधीश के ऐतिहासिक फैसले से मंदिर का निर्माण हो रहा है।

उन्होंने गोगोई से निवेदन किया कि वह प्रयाग स्थित 12 माधव के विकास का मुद्दा संसद में उठाएं। इस अवसर पर अधिवक्ता विमलेश कुमार राय और श्वेता राय ने गोगोई दंपती का स्वागत किया। समागम के दौरान स्वामी विजयानंद सरस्वती, सर्वेश्वरानंद सरस्वती, पवन त्रिपाठी, रामाशंकर मिश्रा, गौरीशंकर पांडेय, सुभाष यादव, रोहित चौधरी समेत सैकड़ों की संख्या में साधु संतों के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed