फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Formation of six-member team for the formation of Uttar Pradesh Education Services Commission

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग के गठन के लिए छह सदस्यीय टीम का गठन

Sat, 28 Dec 2019 07:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Dec 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
Formation of six-member team for the formation of Uttar Pradesh Education Services Commission
शिक्षा - फोटो : pixabay

प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट और विधान मंडल की मंजूरी के बाद अब शासन स्तर पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन की कवायद शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव आर रमेश कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभाग में शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों के चयन के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के लिए छह सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। शासन की ओर से गठित टीम को शिक्षा सेवा चयन आयोग का ड्राफ्ट तैयार करके 15 दिन में शासन को उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन


शासन की ओर से जारी पत्र में जो टीम गठित की गई है, उसमें संयुक्त शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. राजीव पांडेय को सदस्य, उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी को सदस्य, माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त शिक्षा निदेशक भगवती प्रसाद सिंह को सदस्य-सचिव, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड कीसचिव कीर्ति गौतम को सदस्य, बेसिक शिक्षा विभाग में संयुक्त शिक्षा निदेशक गणेश कुमार को सदस्य, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश (बेसिक) अनिल भूषण चतुर्वेदी को सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन

Formation of six-member team for the formation of Uttar Pradesh Education Services Commission
teacher - फोटो : social media
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग गठन के लिए ड्राफ्ट तैयार करने की जिम्मेदारी उच्च शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के दो-दो अधिकारियों को दी गई है। उच्च शिक्षा से संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. राजीव पांडेय विभाग से जुड़ी जानकारी देंगे तो उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी चयन से जुड़ी जानकारी टीम को उपलब्ध कराएंगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग से संयुक्त शिक्षा निदेशक भगवती प्रसाद सिंह को ड्राफ्ट कमेटी का सदस्य-सचिव नियुक्त किया गया है, वह टीम को अपने विभाग की जानकारी देने के साथ पूरी रिपोर्ट तैयार करके शासन को उपलब्ध कराएंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव कीर्ति गौतम माध्यमिक शिक्षा में खाली पदों से लेकर पूरी चयन नियमावली की जानकारी देंगी। इसी प्रकार बेसिक शिक्षा में संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक गणेश कुमार विभाग से जुड़ी जानकारी देंगे, जबकि सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी बेसिक शिक्षा में चयन से जुड़ी नियमावली ड्राफ्ट कमेटी को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed