फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Forgery: Two more FIRs on the operators of Shine City

forgery : शाइन सिटी के संचालकों पर दो और एफआईआर 

Wed, 22 Jun 2022 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Jun 2022 10:34 PM IST
सार

दीपचंद्र उसके साथ झूंसी में प्लाट देखने गया। प्लाट देखा तो उसे पसंद आ गया। राजेश ने बताया कि पहले कंपनी के नाम आपको पैसा जमा करना है। इसके बाद कंपनी बैनामा करेगी। करीब डेढ़ लाख रुपये दीपचंद्र ने कंपनी के नाम जमा किया लेकिन प्लाट नहीं दिया गया।

विज्ञापन
Forgery: Two more FIRs on the operators of Shine City
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाइन सिटी के संचालकों पर दो एफआईआर और दर्ज कराई गई है। आजमगढ़ के दीपचंद्र यादव और मिर्जापुर के राजेश जैसल ने सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी तथा अन्य धाराओं में एफआईआर कराई है। संचालकों पर दो दिन पहले भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आजमगढ़ के छतरपुर खुशहाल का रहने वाला दीपचंद्र यादव कुछ समय पहले शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। शाइन सिटी के डायरेक्टर राशिद, आसिफ और राजेश मौर्या ने झूंसी में प्लाट दिलाने का सब्जबाग दिखाया।

विज्ञापन



दीपचंद्र उसके साथ झूंसी में प्लाट देखने गया। प्लाट देखा तो उसे पसंद आ गया। राजेश ने बताया कि पहले कंपनी के नाम आपको पैसा जमा करना है। इसके बाद कंपनी बैनामा करेगी। करीब डेढ़ लाख रुपये दीपचंद्र ने कंपनी के नाम जमा किया लेकिन प्लाट नहीं दिया गया। कहा गया कि छह महीने बाद रजिस्ट्री की जाएगी। छह माह बीत जाने के बाद भी न तो रजिस्ट्री की गई न पैसा वापस किया गया। दीपचंद्र ने 21 जून को सिविल लाइंस थाने में राशिद, आसिफ और राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन



मिर्जापुर के लालगंज के रहने वाले राजेश जैसल से कुछ साल पहले शाइन सिटी के मनीष कुमार राय और मो. शाहिल ने संपर्क कर कंपनी में पैसा लगाने को कहा। राजेश से बताया कि उनका पैसा कुछ ही सालों में पांच से दस गुना हो जाएगा। राजेश उनकी बातों में आकर शाइन सिटी प्रोजेक्ट में करीब आठ लाख रुपये लगा दिए। बाद में पता चला कि कंपनी भाग गई। जिन कर्मचारियों ने रुपये लगवाए थे, उन्होंने भी कागजों में जालसाजी की थी। राजेश की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में मनीष कुमार राय और शाहिल के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed