फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   For the first time in Mahakumbh, UP Tourism will do a drone show, 2000 lightning drones will perform over the

Mahakumbh : महाकुंभ में पहली बार यूपी टूरिज्म करेगा ड्रोन शो, 2000 लाइटनिंग ड्रोन संगम के ऊपर करेंगे प्रदर्शन

Sat, 28 Dec 2024 02:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Dec 2024 02:55 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ की दिव्य और भव्य महाकुंभ की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रयागराज में मंदिरों, गंगा जी के घाट, पार्क से लेकर सड़कों, फ्लाई ओवरों का निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कई नए और अनोखे अनुभव भी प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
For the first time in Mahakumbh, UP Tourism will do a drone show, 2000 lightning drones will perform over the
drone new - फोटो : istock

विस्तार

प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन के कारण महाकुंभ को लेकर तैयारियां भी विश्वस्तरीय हो रही हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की दिव्य और भव्य महाकुंभ की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रयागराज में मंदिरों, गंगा जी के घाट, पार्क से लेकर सड़कों, फ्लाई ओवरों का निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कई नए और अनोखे अनुभव भी प्राप्त होंगे। इसी क्रम में यूपी टूरिज्म विभाग महाकुंभ में पहली बार ड्रोन शो करवाने जा रहा है। महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम नोज पर ये अद्भुत नजारा श्रद्धालुओं को शाम के समय आकाश में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

ड्रोन शो में होगा महाकुंभ और प्रयाग की पौराणिक कथा का प्रदर्शन 

महाकुंभ का आयोजन प्रत्येक बारह वर्ष पर होता है। महाकुंभ 13 जनवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सीएम योगी की प्रेरणा से यूपी टूरिज्म विभाग महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नए अनुभव देने का प्रयास कर रहा है। महाकुंभ में यूपी टूरिज्म जहां एक ओर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, वाटर एक्टिविटी, हॉट एअर बैलून, लेजर लाइट शो जैसी गतिविधियां करवा रहा है तो वहीं दूसरी ओर महाकुंभ में पहली बार ड्रोन शो का भी आयोजन करने जा रहा है।

इस संबंध में जिला पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने कहा कि महाकुंभ की शुरुआत और समापन के समय संगम नोज पर ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। ये महाकुंंभ के यात्रियों और प्रयागराज वासियों के लिए एक नया और अनोखा अनुभव होगा। लगभग 2000 लाइटनिंग ड्रोन प्रयाग महात्म्य और महाकुम्भ की पौराणिक कथाओं का प्रदर्शन करेंगे। इसमें समुद्र मंथन और अमृत कलश निकलने के दृश्य का प्रदर्शन होगा। साथ ही प्रयाग के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को भी दर्शाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

2000 लाइटनिंग ड्रोन करेंगे संगम नोज के आकाश में प्रदर्शन

महाकुंभ 2025 कई मायनों में अनोखा और अनूठा साबित होने जा रहा है। इस दिशा में यूपी टूरिज्म नए-नए प्रयोग कर रहा है। जनवरी के पहले सप्ताह से काली घाट, यमुना की लहरों पर म्यूजिकल फाउंटेन लेजर शो शुरू होने जा रहा है। जो प्रयागराज आने वाले पर्यटकों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा। साथ ही महाकुंभ के दौरान लाइटनिंग ड्रोन शो भी पर्यटकों और प्रयागराज वासियों के लिए विशिष्ट अनुभव होगा। इसमें लगभग 2000 लाइटनिंग ड्रोन आपस में सिंक्रोनाइज होकर संगम नोज के आकाश पर अद्भुत दृश्य और रंग बिखेरेंगे। ये सभी रंग और दृश्य धार्मिक और आध्यात्मिक भाव के होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed