फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Food Scam: CDPO sold ration worth Rs 26.98 lakh in Pratapgarh

खाद्यान्न घोटाला : सीडीपीओ ने प्रतापगढ़ में बेचा था 26.98 लाख रुपये का राशन

Sat, 19 Feb 2022 09:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Feb 2022 09:28 PM IST
सार

होलागढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों को दिया जाने वाला नवंबर महीने का सूखा राशन गोदाम पर ही नहीं पहुंचा था। शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में राशन बेचे जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई थी। जांच में पाया गया कि आरोपी सीडीपीओ ने प्रतापगढ़ की एक दुकान पर पूरा राशन बेच दिया था।

विज्ञापन
Food Scam: CDPO sold ration worth Rs 26.98 lakh in Pratapgarh
घोटाला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होलागढ़ में सूखा राशन के वितरण में गबन की पुष्टि हुई है। सीडीपीओ ने 26.98 लाख रुपये का सूखा राशन प्रतापगढ़ में बेच दिया था। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है। कमेटी ने जांच पूरी कर ली है।

विज्ञापन




हालांकि शनिवार देर रात तक रिपोर्ट डीएम को नहीं सौंपी गई थी। बताया जा रहा है कि  आरोपी सीडीपीओ ने राशन बेचने की बात खुद कबूली है। अब तक की जांच के आधार पर सीडीपीओ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन




होलागढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों को दिया जाने वाला नवंबर महीने का सूखा राशन गोदाम पर ही नहीं पहुंचा था। शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में राशन बेचे जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई थी। जांच में पाया गया कि आरोपी सीडीपीओ ने प्रतापगढ़ की एक दुकान पर पूरा राशन बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसमें दलिया, घी, कई अनाजों का मिश्रित आटा आदि खाद्य वस्तुएं शामिल थीं। अफसरों के अनुसार सीडीपीओ ने कबूला है कि उसे पैसे की जरूरत थी। इसलिए उसने महिलाओं एवं बच्चों के लिए आया राशन बेच दिया। जांच टीम ने आरोपी अफसर के अलावा अन्य सभी संबंधित से पूछताछ की। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि जांच आख्या अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed