{"_id":"5faad87c8ebc3e9baf5cf0d7","slug":"food-safety-administration-caught-the-sale-of-precious-oil-one-hundred-fifty-thousand-goods-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने पकड़ी मिलावटी तेल की बिक्री. पौने तीन लाख का माल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने पकड़ी मिलावटी तेल की बिक्री. पौने तीन लाख का माल सीज
Tue, 10 Nov 2020 11:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
पांच दिनी दीप पर्व के दौरान बड़ी मात्रा में मिलावटी खाद्य तेल खपाने की तैयारी थी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए इस तरह का 25415 लीटर सरसों तेल सीज किया। बाजार में इसकी कीमत दो लाख 79 हजार रुपये बताई जा रही है। सोमवार को भी 630 लीटर खाद्य सीज किया गया था।
विभाग की टीम ने सूचना पर लालगोपालगंज में दनियालपुर स्थित कान्हा ट्रेडर्स पर छापा मारा। वहां बिना ब्रांड वाले खुले तेल की बिक्री की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में उसमें मिलावट की आशंका हुई। अभिहित अधिकारी ममता रानी का कहना है कि प्रथम दृष्टया वह तेल उपयोग लायक नहीं पाया गया। इसकी वजह से तेल सीज कर दिया गया।
साथ ही तेल का नमूना जांच के लिए लैब को भेज दिया गया। इसी क्रम में करेली स्थित चंदन स्वीट हाउस पर बासी लड्डू बेचा जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 12 किग्रा लड्डू भी सीज कर दिया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से गठित टीम ने जिले के अलग-अलग बाजारों में खाद्य पदार्थ की दुकानों की जांच की। इस दौरान खोया, छेना, पनीर, काजू की बर्फी आदि के 19 संदिग्ध नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।